{"_id":"5b97ebbf867a55013a6c4456","slug":"201536682943-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश सेवा के लिए हमेशा रहें तत्पर : ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश सेवा के लिए हमेशा रहें तत्पर : ठाकुर
Updated Tue, 11 Sep 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व छात्रसंघ के कार्यक्रम में सेना
की खूबियों बारे किया जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
दलाश (कुल्लू)। पूर्व छात्र संघ च्वाई की ओर से बच्चों के साथ सीधी बातचीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय सेना के जवान धर्मा ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान भारतीय सेना के जवान ओंकार, स्वास्थ्य कमेटी की सुषमा ठाकुर और दिनेश ठाकुर कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद रहे। पूर्व छात्र संघ के महासचिव दीवान राजा ने सभी अतिथियों का बैच लगाकर स्वागत किया। अतिथियों के सम्मान में भारतीय तिरंगा पट्टिका भी भेंट स्वरूप दी गई।
मुख्य अतिथि धर्मा ठाकुर ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि स्क्रीय सैनिक संख्या और रिजर्व सेना के लिहाज से इंडियन आर्मी दुनिया में दूसरे नंबर पर है। वहीं एक्टिव आर्मी के मामले में वर्ल्ड रैंकिंग 3 पर है। माता-पिता को अपने बच्चों को सैन्य सेवा में जाने के लिए प्रेरित करना चाहिए। एक सैनिक के लिए उसका देश पहले है बाकी सब इसके बाद। इसलिए देश की सेवा के लिए कदम आगे बढ़ाना चाहिए। राष्ट्र के इतिहास में एक शहीद अमर रहता है और देशवासी उनकी याद और बलिदान को अपने दिल में संजोए रखते हैं। उन्होंने देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए सभी युवाओं से एकजुट होकर कर्तव्य निर्वहन करने का आह्वान किया। बच्चों ने धर्मा ठाकुर से भारतीय सेना, सैनिक के जजबे, कीर्ति और शौर्य के लिए मिलने वाले सम्मान, देश सेवा के संबंध में कई प्रश्न भी पूछे, जिनके उन्होंने जवाब भी दिए। उन्होंने पूर्व छात्र संघ की इस पहल की सहराहना की और भविष्य में हर संभव सहयोग देने की भी बात कही। इस मौके पर पल्लवी, अंकिता, रितिका, मीनाक्षी, रीना, प्रियंका, रिंकी, रमा कुमारी, अंकुश, निशांत, अविनाश, पवन कुमार, आलोक, हर्षित और दीक्षित सहित कई अन्य मौजूद रहे।