फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   बीस आषाढ़ मेला कुंगश की तैयारियाँ पूर्ण

बीस आषाढ़ मेला कुंगश की तैयारियाँ पूर्ण

Thu, 28 Jun 2018 07:12 PM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
कुंगश मेले में कुलदीप और नरेंद्र मचाएंगे धमाल
विज्ञापन

उपप्रधान हरिकृष्ण की अध्यक्षता में हुई बैठक
नरेंद्र ठाकुर, कुलदीप शर्मा मचाएंगे मेले में धमाल
अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)। आनी उपमंडल का प्रसिद्ध पारंपरिक एवं ऐतिहासिक कुंगश का बीस आषाढ़ मेला इस बार चार से छह जुलाई तक धूमधाम से मनाया जाएगा। पंचायत कुंगश के प्रधान हरी कृष्ण ठाकुर ने बताया कि वीरवार को इस मेले की तैयारियां और सफल आयोजन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इसमें मेले की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। क्षेत्र के आराध्य देवता कुंगशी महादेव, पनेवी नाग और माहुनाग चिमनी के आगमन से इस मेले का शुभारंभ चार जुलाई को होगा। मेले में दो सांस्कृतिक संध्याएं होंगी। इनमें हिमाचल के प्रख्यात कलाकार नरेंद्र ठाकुर, कुलदीप शर्मा और अन्य दिन के कार्यक्रमों में वॉलीबाल, स्कूली बच्चों के कार्यक्रमों समेत स्थानीय लोक गायक और महिला मंडल की रंगारंग प्रस्तुतियां होंगी। इसके अलावा महिला और पुरुष टीमों की रस्साकशी प्रमुख होगी। बैठक में मेला कमेटी के उपाध्यक्ष हरपाल ठाकुर, महेंद्र नेगी, धर्मवीर, यशपाल, नंद लाल, सोहन नेगी, बार चंद, ठाकुर राकेश, योगेश चौहान, हिम्मत राम, मोती राम, बंसी लाल, पूर्व बीडीसी संजय कुमार, दत्तु राम और दिनेश कायथ मौजूद रहे

मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में इस बार हिमाचल के मशहूर लोक गायक नरेंद्र ठाकुर, जबकि दूसरी सांस्कृतिक संध्या में कुलदीप शर्मा लोगों का मनोरंजन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed