{"_id":"5af83df14f1c1bd4408b4ec7","slug":"201526218225-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेब की फसल की पैदावार कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेब की फसल की पैदावार कम
Updated Sun, 13 May 2018 07:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू।
उद्यान विभाग ने सेब की फसल का अनुमान लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। फ्लावरिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद सेब की फसल नजर आने लगी है। विभाग ने अपने फील्ड स्टाफ को फसल का आकलन करने के निर्देश दे दिए हैं। इस माह के अंत तक विभाग सेब की पैदावार की आकलन रिपोर्ट तैयार कर लेगा। उद्यान विभाग के अनुसार इस वर्ष पिछले साल की तुलना में सेब की पैदावार काफी कम है।
कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में फ्लावरिंग की प्रक्रिया अप्रैल माह में ही पूरी हो गई थी। अब अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी फ्लावरिंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जमीन में पर्याप्त नमी होने के कारण सेब का आकार भी तेजी से बढ़ रहा है। उद्यान विभाग ने क्षेत्र के बगीचों का निरीक्षण कर फसल का आकलन करने का कार्य शुरू दिया है। मई माह के अंत तक उद्यान विभाग फसल का आकलन का कार्य पूरा कर लेगा। उद्यान विकास अधिकारी चिड़गांव डॉ. कुशाल मेहता ने बताया कि सेब की फसल के आकलन का कार्य आरंभ कर दिया गया है। इस वर्ष पिछले साल की तुलना में काफी कम फसल है। उद्यान विभाग के विषय वाद विशेषज्ञ डॉ. गोविंद झोबटा ने बताया कि सेब की फसल का आकलन करने के लिए फील्ड स्टाफ को निर्देश दे दिए गए हैं। विभाग आकलन रिपोर्ट तैयार कर रहा है। फ्लवारिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद सेब की फसल नजर आनी शुरू हो गई है। इस माह के अंत तक फसल की आकलन रिपोर्ट तैयार कर ली जाएगी। इस वर्ष पिछले साल की तुलना में कम फसल होने की संभावना है।