फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   अलर्ट जारी, घरों से न निकलें बाहर

अलर्ट जारी, घरों से न निकलें बाहर

Mon, 07 May 2018 10:04 PM IST
Updated Mon, 07 May 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सांगला (किन्नौर)।
मौसम विभाग की चेतावनी और किन्नौर जिले में मौसम के बिगड़ते तेवरों को को देखते हुए प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया है। तूफान और बर्फबारी की आशंका को देखते हुए उपायुक्त किन्नौर ने लोगों को घर से बाहर न निकलने की हिदायत दी है। समूचे उत्तर भारत में आठ मई को भारी बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की चेतावनी है।

उपायुक्त ने कहा कि किन्नौर जिले की भौगोलिक दृष्टि से विकट है। पहाड़ी क्षेत्र होने के चलते भारी बारिश होने से पहाड़ियों से चट्टानें दरक जाती हैं। जिले में सोमवार सुबह से ही खराब मौसम के चलते बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में झमाझम बारिश होने के बाद अलर्ट जारी किया है। एसपी साक्षी वर्मा ने भी कहा कि मौसम विभाग ने भारी बारिश और तूफान की आशंका जताई है। इसे देखते हुए जिले के लोगों को बिना जरूरी काम के आठ मई को घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। जिले के सभी पुलिस थानों, चौकियों और बैरियरों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। बाहर से आने वाले पर्यटकों को भी सचेत रहने को कहा गया है। उधर, राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 को बहाल करने के लिए पोवारी से लेकर पूह तक 10 मशीनें और 200 मजदूरों की तैनाती की गई है। सीमा सड़क संगठन के ओसी पोवारी डीके राधव ने कहा कि सीमा सड़क संगठन हर तरह से प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed