फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   भड़ावली डिपो में नहीं मिल रहा पर्याप्त राशन

भड़ावली डिपो में नहीं मिल रहा पर्याप्त राशन

Wed, 02 May 2018 09:05 PM IST
Updated Wed, 02 May 2018 09:05 PM IST
विज्ञापन
भड़ावली डिपो में नहीं मिल रहा पर्याप्त राशन
ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रामपुर बुशहर।
रामपुर खंड की भड़ावली पंचायत के डिपो में पूरा राशन नहीं मिल पा रहा है। इसके अलावा राशन समय पर भी नहीं मिल रहा है। इसके चलते ग्रामीणों में खाद्य आपूर्ति विभाग और डिपोधारक के प्रति रोष जताया है।

बुधवार को भड़ावली पंचायत का प्रतिनिधिमंडल उप प्रधान दिनेश खमराल की अध्यक्षता में नायब तहसीलदार से मिला। उन्होंने डिपो में पर्याप्त राशन देने को लेकर ज्ञापन भी सौंपा। ग्रामीणों ने कहा कि पहले नोगली में राशन डिपो था। यह डिपो भले ही दूर था लेकिन ग्रामीणों को राशन का पूरा कोटा मिल जाता था। इसके बाद भड़ावली पंचायत के लिए कमलाऊ में डिपो खोला गया। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि अब समय पर उन्हें राशन मिल जाएगा। राशन के लिए नोगली के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। जबसे कमलाऊ में डिपो खुला है, तब से ग्रामीणों को समय पर राशन नहीं मिल पाया है। साथ ही डिपो में कभी भी पूरा राशन नहीं होता। ऐसे में जो ग्रामीण एक बार राशन लेने यहां पर पहुंचता है, वह अगली बार नहीं आता। अधिकतर राशन कार्ड धारकों की ये ही शिकायत है कि वे डिपो से कभी भी पूरा राशन नहीं ले पाए।
विज्ञापन


भड़ावली के ग्रामीण विजराज, हरदयाल, यशवंत, प्रेमराज, लेखराज, रिचपाल, शशि भूषण, प्रताप, कुशल राणा, भुवनेश्वर, योगराज, राजेश, मोहर सिंह, किशोरी लाल, ललित, रोहित, तिलकराज, टेकचंद, सुरेश, त्रिलोक, हेमराज, हीरा सिंह, कृष्णलाल, साधराम, गोविंद, मस्तराम, प्यारेलाल, सत्यप्रकाश, तिलकराज, हरी सिंह, सत्य प्रकाश, मान सिंह, प्रेम और दिनेश नेगी ने कहा कि यदि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने जल्द डिपोधारक को पूरा राशन समय पर देने की बात नहीं स्वीकारी तो ग्रामीण सड़कों पर पर उतर कर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाद्य आपूर्ति विभाग से कई मर्तबा शिकायत करने के बाद भी समस्या जस की तस है। उन्होंने रामपुर प्रशासन से खाद्य आपूर्ति विभाग को निर्देश देकर ग्रामीणों को समय पर पूरा राशन देने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है सबसे ज्यादा मुश्किलें उन लोगों को आ रही हैं, जो राशन के लिए डिपो पर ही निर्भर हैं।

इस बारे में नायब तहसीलदार देवा चंद नेगी ने कहा कि भड़ावली पंचायत का प्रतिनिधिमंडल राशन डिपो की समस्या को लेकर मिला है। उनकी मांग को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से जल्द सुलझाने को कहा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed