{"_id":"5aa553f44f1c1bb7758b4ca4","slug":"201520784372-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महादेव इलेवन ने ट्राफी पर जमाया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महादेव इलेवन ने ट्राफी पर जमाया कब्जा
Updated Sun, 11 Mar 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूथ क्लब को हराकर जीता महादेव इलेवन
च्वाई में विजेता, उप विजेता को दिए युवा भारत कप
अमर उजाला ब्यूरो
दलाश (कुल्लू)।
आनी उपमंडल के च्वाई में आठ दिवसीय युवा भारत क्रिकेट कप का रविवार को समापन हुआ। फाइनल मैच में महादेव इलेवन विजेता और यूथ स्पोर्ट्स क्लब की टीम उप विजेता रही। फाइनल मैच में महादेव इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित दस ओवर में 116 रन बनाएं। दीपू ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 53 रन बनाएं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूथ क्लब की टीम निर्धारित दस ओवरों में 90 रन पर सिमट गई।
मुख्यातिथि प्रधान ग्राम पंचायत शिल्ली भगवान दास, उप प्रधान रामकृष्ण ठाकुर, सचिव विशु ने विजेता टीम को 22000 और उप विजेता को 10000 के साथ-साथ युवा भारत कप प्रदान किए। मैन ऑफ द मैच महादेव इलेवन के दीपू, मैन ऑफ द सीरीज किल्बा के काकू, श्रेष्ठ बल्लेबाज दीपू, श्रेष्ठ गेंदबाज सुशील, बेस्ट कीपर मनोज चुने गए। इस दौरान क्लब के अध्यक्ष दीवान राजा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतपाल, उपाध्यक्ष बॉबी, महासचिव हेम राज, प्रेम, जगत राम भारती, शेर सिंह, संजय, प्रकाश, गोविंद, गीता राम, रवि, सुधीर समेत कई अन्य मौजूद रहे।