फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   सर्दी, बुखार की चपेट में आ रहे बच्चे

सर्दी, बुखार की चपेट में आ रहे बच्चे

Mon, 04 Dec 2017 07:25 PM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 07:25 PM IST
विज्ञापन
सर्दी, बुखार की चपेट में आ रहे बच्चे
नेरवा (रोहड़ू)। सूखी ठंड के चलते लोग सर्दी, जुकाम और बुखार की चपेट में आ रहे हैं। दो साल के बच्चे से लेकर पंद्रह साल के किशोर इसकी चपेट में अधिक आ रहे हैं। सिविल अस्पताल नेरवा में ही रोज सर्दी, जुकाम और बुखार के करीब 50 से अधिक मामले आ रहे हैं। इसके अलावा कुपवी, चौपाल एवं नेरवा चिकित्सा खंड के अंतर्गत अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में भी इस वायरल से ग्रस्त मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

कुछ समय पहले ऊंची चोटियों पर हिमपात हो गया था। लेकिन निचले क्षेत्रों में तीन माह से बारिश नहीं हुई है। ऐसे में सूखी ठंड का प्रकोप बढ़ा है। वायरल की चपेट में सबसे अधिक बच्चे आ रहे हैं। चिकित्सक ऐेसे में एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं। चिकित्सा अधिकारी सिविल अस्पताल नेरवा डॉ. अनुपमा ने बताया कि सूखी ठंड के चलते वायरल की संभावना बढ़ जाती हैं। इससे सर्दी जुकाम, बुखार और खांसी होती है। अगर सावधानी रखी जाए तो इससे बचा जा सकता है। इससे बचाव के लिए भीड़ भाड़ वाले स्थानों से दूरी बनाए रखें। हो सके तो मास्क का प्रयोग करें। यह वायरल सांस के जरिये भी फैलता है। अत: जिस व्यक्ति को वायरल हो उससे दूर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed