{"_id":"5a22a2df4f1c1b69678bf923","slug":"201512219359-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली उपकरण, कंप्यूटर ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली उपकरण, कंप्यूटर ठप
Updated Sat, 02 Dec 2017 07:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौपाल। उपमंडल में लोग बिजली की लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। बाजार सहित कई गांव में दिन के समय भी कम वोल्टेज के कारण बिजली के उपकरण नहीं चल रहे हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि आग्रह के बाद भी बिजली बोर्ड की ओर से समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।
नगर पंचायत चौपाल, ग्राम पंचायत चांजू के गांव चौकिया, ग्राम पंचायत पौड़िया, बमटा, सरांह, लिंगजार, सरी, जोड़ना सहित दर्जनों गांव में लोग बिजली की कम वोल्टेज से परेशान हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय वोल्टेज की समस्या से अधिक जूझना पड़ता है। बाजार व गांव में बिजली उपकरण नहीं चल रहे। कम वोल्टेज के कारण चौपाल बाजार में फोटो स्टेट मशीनें व कंप्यूटर, प्रिंटर काम नहीं कर रहे। ग्राम पंचायत पौड़िया प्रधान सूरजा चौहान, उप प्रधान राम लाल थोपटा, प्रधान चांजू उषा गाजटा, जालमसिंह गाजटा, मोहनलाल, नरेश कुमार, रतीराम, प्रदीप नेगी, जीवनराम, बंटी, सिद्वियाराम, परमानंद, मस्तराम, टीटू, संतराम, मोहर सिंह, ओम प्रकाश, मंगतराम, नारायण चौहान, रघुराम, मस्तराम, मोहन सिंह, बालकराम, सुरेंद्र सिंह ने कहा कि बिजली बोर्ड के सामने इस समस्या को लोग बार-बार रख चुके हैं। लोगों की इस समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने बोर्ड से समस्या के समाधान की मांग की है। बिजली बोर्ड के एक्सईएन बलदेव चंद ने कहा कि सर्दी बढ़ जाने के कारण हर घर में हीटर जलाने के कारण लो वोल्टेज की समस्या हो रही है। बिजली बोर्ड इस समस्या के समाधान की कोशिश कर रहा है।