{"_id":"69e62dadf43d8cf0a60c1456","slug":"200-crore-will-be-spent-on-yashwantnagar-chaila-neripul-road-vikramaditya-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-158528-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"यशवंतनगर-छैला-नेरीपुल सड़क पर 200 करोड़ होंगे खर्च : विक्रमादित्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यशवंतनगर-छैला-नेरीपुल सड़क पर 200 करोड़ होंगे खर्च : विक्रमादित्य
विज्ञापन
ठियोग में जनसभा को संबोधित करते मंत्री विक्रमादित्य सिंह। स्रोत : डीपीआरओ
मंत्री ने किया ठियोग का दौरा, विकास कार्यों का लिया जायजा
बोले-फागू से चियोग-सैंज सड़क को 20 करोड़ से किया जा रहा अपग्रेड
सड़कों का निरीक्षण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को ठियोग दौरे के दौरान निर्माणाधीन चियोग-टियाली-धमांदरी-सैंज सड़क और टियाली-नहोल संपर्क सड़क का निरीक्षण किया। मंत्री ने टियाली, नहोल, बलग, ददास, धमांदरी पंचायत क्षेत्र, नंगल देवी और रहीघाट क्षेत्र के लोगों की समस्याएं भी सुनीं।
विक्रमादित्य सिंह ने ठियोग विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्माणाधीन चियोग-टियाली-धमांदरी-सैंज सड़क का निरीक्षण किया और टियाली-नहोल संपर्क सड़क की डंपिंग साइट का भी जायजा लिया।
उन्होंने बताया कि फागू से चियोग-टियाली-धमांदरी-सैंज संपर्क सड़क की अपग्रेडेशन पर 20 करोड़ की राशि खर्च की जा रही है। इसका निर्माण प्रगति पर है। यह सड़क काफी पुरानी है। समय-समय पर इसकी मेटलिंग-टारिंग होती रही है। लोगों की मांग को देखते हुए अब इसे अपग्रेड किया जा रहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि जहां-जहां डंगे लगाए जाने हैं, वहां गुणवत्ता के आधार पर निर्धारित समयावधि में कार्य पूरा किया जाए। संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की मांग पर शाकीलधार से नहोल संपर्क सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस पर करीब सात करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में समान विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने बसेवड़ा धार से बखारी खड्ड तक एंबुलेंस रोड बनाने और टियाली में आयुर्वेदिक पीएचसी के नए भवन का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने का आश्वासन भी दिया। इसके अलावा टियाली-नहोल सड़क पर ठेकेदार द्वारा की गई डंपिंग की जांच के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।
उन्होंने कहा कि यदि डंपिंग चिह्नित स्थानों पर नहीं की गई है तो डीएफओ ठियोग नियमानुसार कार्रवाई करें। विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण यशवंतनगर-छैला-नेरीपुल सड़क की अपग्रेडेशन के लिए 200 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस सड़क के बनने से सैंज, छैला, कोटखाई, जुब्बल और रोहड़ू सहित ऊपरी क्षेत्रों के लोगों को आवाजाही और सेब मंडियों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।
थरोटी से धमांदरी और धमांदरी से शरयाना संपर्क सड़कों को भी अपग्रेड किया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि वे शीघ्र गिफ्ट डीड देना सुनिश्चित करें, ताकि सड़कों के अपग्रेडेशन कार्य में तेजी लाई जा सके।
रहीघाट में आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण में ठियोग विधानसभा क्षेत्र की 16 सड़कों को स्वीकृति मिली है। मतियाना से छैला वाया कोटखाई 26 किलोमीटर लंबी सड़क, जो 15 पंचायतों से होकर गुजरेगी, पर 38 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। हालांकि, यह मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन होने के कारण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। नंगल देवी से नलेयां सड़क की पुन: मेटलिंग-टारिंग के लिए बजट का प्रावधान भी कर लिया गया है।
इस मौके पर एसडीएम ठियोग डॉ. शशांक गुप्ता, डीएफओ मुनीश रामपाल, राजेश कंवर, ऊषा वोटका, बनीता वर्मा, सुमन वर्मा, जयराम, भक्त राम, प्रिया वंदना सिंह, वीरेंद्र, शशिकला, चमन शर्मा, भूपेंद्र भांदेल सहित नगर परिषद ठियोग के पूर्व पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।