{"_id":"6384e64654266c5aef43b2dd","slug":"20-unit-blood-collected-in-randal-rampur-hp-news-sml42924121","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रंदल में 20 यूनिट रक्त किया एकत्रित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रंदल में 20 यूनिट रक्त किया एकत्रित
विज्ञापन
रंदल गांव में रक्तदान शिविर के दौरान युवा रक्तदान करते हुए
- फोटो : RAMPUR-HP
ब्रौ(रामपुर बुशहर)। निरमंड की ब्रौ पंचायत में युवक मंडल रल्लू रंदल और रक्तदान सेवा परिवार सोसायटी ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसमें 20 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ लेफ्टिनेंट कर्नल नरेश शर्मा ने किया।
शिविर में स्थानीय युवकों सहित एनसीसी कैडेट्स ने रक्तदान कर समाज सेवा का परिचय दिया और अन्य लोगों को भी प्रेरित किया। सोसायटी के सचिव अतुल कश्यप ने बताया कि सोमवार को भी बीनेगेटिव रक्त की दो यूनिट रामपुर से शिमला भेजी गई।
इसके लिए रक्तदान सेवी रितेश, विजेंद्र ने रक्तदान किया और आपात की स्थिति में खनेरी में अधिवक्ता राजीव केवटा ने एबी पॉजिटिव रक्तदान कर किसी की जिंदगी को बचाने का प्रयास किया। सोसायटी ने सभी लोगों से अपील की कि जो खनेरी अस्पताल में जाकर रक्तदान करने में असमर्थ हैं तो वे, 1 दिसंबर को चौधरी अड्डे में आकर जरूर रक्तदान करें।
विज्ञापन
इस मौके पर ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. पद्म शर्मा, युवक मंडल प्रधान राहुल शर्मा, सोसायटी के संस्थापक जितेंद्र कुमार, मनमोहन मेहता, तिलक राज, अशोक, नितेश भारती, राकेश, सुखजीवन, सुशील, ललित सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।