{"_id":"6ab528ec9b8f4fd9e707b313","slug":"volunteers-spruced-up-the-school-premises-in-ani-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-170603-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: आनी में स्वयंसेवियों ने संवारा स्कूल परिसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: आनी में स्वयंसेवियों ने संवारा स्कूल परिसर
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)।
पीएमश्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस मनाया गया। प्रात:कालीन स्तर में स्वयंसेवियों ने विद्यालय परिसर की सफाई की। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद अतिथियों, स्वयंसेवियों को बैज और एनएसएस कैप पहनाकर सम्मानित किया गया। स्वयंसेवी यशस्वी ने मंच संचालन किया। सुमन और सहेलियों ने एनएसएस का लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया। स्वयंसेवी खुशबू ने राष्ट्रीय सेवा योजना और विकेश ने नशे के विरुद्ध जागरूकता पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम अधिकारी कुंदन शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। शिवराज शर्मा और मुख्य अतिथि छविंद्र शर्मा ने विद्यार्थियों से नि:स्वार्थ भाव से समाज सेवा करने का आह्वान किया। स्कूल के उप प्रधानाचार्य नरेश ठाकुर ने सभी स्वयं सेवियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस की बधाई दी। इस मौके पर अधीक्षक दिग्विजय चौहान, रेखा ठाकुर, कार्यक्रम अधिकारी, स्टाफ सदस्य और स्वयं सेवी मौजूद रहे।