फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   20 claims of rights on forest land submitted from Barog village

Rampur Bushahar News: बड़ोग गांव से वन भूमि पर अधिकार के 20 दावे सौंपे

Tue, 22 Jul 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
20 claims of rights on forest land submitted from Barog village
वन अ​धिकार समिति एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए। संवाद
ग्रामसभा कर वन अधिकार अधिनियम-2006 के तहत आवेदनों के प्रस्ताव किए पारित
विज्ञापन

वन भूमि का अधिकार देने की एसडीएम से की सिफारिश
रामपुर बुशहर। ननखड़ी खंड की बड़ोग गांव की ग्रामसभा ने वन अधिकार अधिनियम-2006 के तहत 20 आवेदनों के प्रस्ताव पारित कर एसडीएम को सौंपे। 20 दावों को वन भूमि का अधिकार देने की सिफारिश एसडीएम रामपुर एवं उपमंडल स्तरीय कमेटी के अध्यक्ष हर्ष अमरेंद्र सिंह से की। ग्रामसभा ने यह कदम अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप उठाया है। इसके तहत अन्य पारंपरिक वन निवासियों और वन भूमि पर पीढ़ी-दर-पीढ़ी से निर्भर रहे समुदायों को उनके कानूनी वन भूमि का पट्टा अधिकार दिलाने का प्रावधान है। ग्रामसभा ने बताया कि सभी 20 आवेदनों के साथ आवश्यक दस्तावेज संलग्न किए गए हैं। इनमें संबंधित परिवारों की पहचान, भूमि उपयोग का प्रमाण, पारंपरिक अधिकारों की जानकारी और नक्शे शामिल हैं। आवेदन करने से पहले ग्रामसभा ने गांव स्तर पर एकत्रित सभी दस्तावेजों की राजस्व विभाग और वन विभाग के साथ संयुक्त जांच-पड़ताल की। इसके बाद ग्रामसभा कर सर्वसम्मति से भूमि का पट्टा देने प्रस्ताव पारित किया। इस प्रक्रिया को ग्रामसभा ने पारदर्शी तरीके से संचालित किया ताकि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को अपने हक का लाभ मिल सके। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन उनके दावों पर शीघ्र और सकारात्मक निर्णय लेगा। यह पहल न केवल वनवासियों के अधिकारों की दिशा में एक सशक्त कदम साबित होगा, बल्कि यह ग्रामीण स्तर पर जागरुकता और संगठित प्रयासों का भी प्रमाण है। वहीं, एसडीएम ने सभी आवेदनों को प्राप्त कर आगामी प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर किसान-बागवान यूनियन के अध्यक्ष बिहारी सेवगी, उपाध्यक्ष वीरेंद्र भलूनी, ग्राम सभा बड़ोग के सचिव जोगिंद्र सिंह, जगत राम, शेर सिंह, दीवान चंद और प्रकाश चंद सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article