फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   चोटियों पर फिर हिमपात

चोटियों पर फिर हिमपात

Wed, 21 Mar 2018 09:41 PM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 09:41 PM IST
विज्ञापन
चोटियों पर फिर हिमपात
किन्नौर में ताजा बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रोहड़ू/सांगला (किन्नौर)।
जनजातीय जिले किन्नौर में लंबे समय के बाद बुधवार सुबह से ही बर्फबारी का क्रम जारी रहा। दोपहर बाद जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में झमाझम बर्फबारी का दौर चलता रहा। शिमला के नारकंडा में भारी बर्फबारी के चलते यातायात ठप हो गया है। इसके अलावा डोडरा क्वार सड़क पर भी यातायात बंद हो गया है। परिवहन निगम रिकांगपिओ के आरएम प्रेम कश्यप ने बताया कि तेज बर्फबारी के चलते दोपहर बाद करीब एक दर्जन रूटों पर निगम की बसों की आवाजाही नहीं हो पाई। 

किन्नौर के रिकांगपिओ, कल्पा, छितकुल, सांगला, रक्षम, लिप्पा, आसरंग, नेसंग, कुनोचारंग, सुमरा, शलखर, रिबा रिस्पा सहित जिले के कई ऊंचाई वाले इलाकों में बुधवार सुबह से ही बर्फबारी होती रही। देर शाम तक जिले में हिमपात का क्रम जारी रहा। 
विज्ञापन


जिले में 15 से 30 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई है। बर्फबारी के बाद से जिले के सांगला, कल्पा, रोघी, ठंगी, लंबर, स्पीलों, कानम, लिप्पा, आसरंग और नेसंग की ओर दोपहर बाद निगम की बसों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है। रामपुर और आनी उपमंडल के ऊंचाई वाले इलाकों में भी बुधवार को झमाझम बर्फबारी हुई। बर्फबारी के चलते जलोड़ी दर्रा एक बार फिर से यातायात के लिए बाधित हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खड़ापत्थर में शिमला मुख्य सड़क पर हल्का हिमपात जारी रहा। सड़क पर देर शाम तक वाहनों की आवाजाही जारी है। सुंगरी, तांगणू जांगलिख सहित सभी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शाम के समय पर हल्के हिमपात का क्रम जारी है। तीन महीने बाद दो तीन पहले बहाल की गई डोडरा-क्वार सड़क बर्फबार के चलते फिर बंद हो गई है। इस पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। अब पांच पंचायत के लोगों को फिर एक दिन पैदल सफर करके सड़क तक पहुंचना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed