{"_id":"5aa418124f1c1ba2238b471b","slug":"191520703506-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंप्यूटर के सामने कुर्सी पर मृत पाए गए चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंप्यूटर के सामने कुर्सी पर मृत पाए गए चिकित्सक
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुब्बल। एफआरयू अस्पताल जुब्बल में तैनात डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। डॉक्टर अपने आवास के कमरे में कुर्सी पर बैठा मृत पाया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेने के बाद जांच शुरू कर दी है। डॉ. आशीष (32) निवासी जिला कांगड़ा की तहसील बैजनाथ के पपरोला का बताया गया है।
जानकारी के अनुसार जुब्बल अस्पताल के डॉ. गगन ने शनिवार सुबह पुलिस को सूचना दी कि अस्पताल में तैनात डॉ. आशीष ड्यूटी पर नहीं पहुंचे तो वह उन्हें देखने के लिए उनके कमरे में गए। दरवाजा खोलने पर आशीष अपने आवास पर कंप्यूटर के साथ कुर्सी पर मृत अवस्था में मिले। डॉ. गगन की सूचना के बाद जुब्बल पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेज दिया है। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। डॉ. आशीष पिछले तीन वर्ष से एफआरयू अस्पताल में तैनात थे। उनके कमरे से मौत की वजह की तरफ इशारा करने वाला कोई भी सबूत नहीं मिला है। जुब्बल पुलिस थाना के कार्यकारी थाना प्रभारी अमर नाथ के अनुसार प्राथमिक जांच में मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा। पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है।