{"_id":"5a8996754f1c1b91268bafb8","slug":"191518966389-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस घंटे एनएच-5 पर आवाजाही रही ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस घंटे एनएच-5 पर आवाजाही रही ठप
Updated Sun, 18 Feb 2018 09:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)।
किन्नौर जिले के काशंग के पास शनिवार देर रात करीब एक बजे पहाड़ी से चट्टानें दरकने से एनएच-5 पर करीब दस घंटे तक वाहनों की आवाजाही ठप रही। सड़क के दोनों ओर रविवार सुबह वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी। मार्ग बाधित होने से पूह खंड का संपर्क भी पूरी तरह से कट गया था। सूचना मिलते ही सीमा सड़क संगठन की मशीनें और मजदूरों ने युद्धस्तर पर कार्य करते हुए एनएच को 10 घंटे के बाद बहाल कर दिया।
काशंग के पास एनएच-5 पर ऊपर पहाड़ी से चट्टानें खिसक कर नीचे आ गई थी। सीमा सड़क संगठन के ओसी पोवारी डीके राघव ने कहा कि शनिवार रात से बंद पड़े राष्ट्रीय उच्च मार्ग को बहाल कर दिया गया है। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक शमशेर सिंह ने कहा कि शनिवार रात से राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पर काशंग के पास आवाजाही बंद हो गई थी। इससे पूह और काजा की तरफ बसों नहीं जा सकी थी। सुबह साढ़े दस बजे के बाद एनएच पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई थी।