फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   लूहरी दलाश मार्ग पर दर्जनों हादसों के बाद भी नहीं जागी सरकार और लोनिवि

लूहरी दलाश मार्ग पर दर्जनों हादसों के बाद भी नहीं जागी सरकार और लोनिवि

Fri, 16 Feb 2018 07:16 PM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
संकरी सड़क ने लील ली कई जिंदगियां
विज्ञापन

तंग लूहरी-दलाश मार्ग की सुध नहीं ले रहा विभाग और सरकार
सड़क पर हर समय हादसे की बनी रहती है आशंका
आशीष शर्मा
दलाश (कुल्लू)।
आनी विस क्षेत्र की लूहरी-दलाश सड़क तंग है। इससे सड़क पर अभी तक दर्जनों हादसों ने कई घरों के चिराग बुझा दिए हैं। लेकिन सरकार और विभाग इस सड़क को चौड़ा करने में कोई रुचि नहीं दिखा रहे। 28 किलोमीटर लंबी लूहरी-दलाश सड़क की हालत बहुत खराब है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और लोगों ने कई बार सरकार और लोक निर्माण विभाग से इस मुख्य सड़क को चौड़ा करने की मांग उठाई। लेकिन किसी ने इस बारे में सुध लेना उचित नहीं समझा।

लूहरी-दलाश सड़क आनी क्षेत्र की मुख्य सड़कों में से एक है, जिससे दलाश और नित्थर क्षेत्र की 15 से 20 पंचायतों की हजारों लोग लाभान्वित होते हैं। इस सड़क पर रोज सैकड़ों वाहनों की आवाजाही होती है। सड़क तंग होने के कारण इस पर बस ड्राइवरों को पास देने के लिए कई जगह आधा किलोमीटर पीछे जाना पड़ता है। लूहरी-दलाश सड़क क्षेत्र की प्रमुख सड़क होने के बावजूद इसे चौड़ा करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा। सेब सीजन में तो इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही अधिक बढ़ जाती है। सड़क पर हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। दलाश पंचायत प्रधान मोहर सिंह, उप प्रधान अविनाश शर्मा, ब्यूंगल पंचायत उप प्रधान जीत ठाकुर, बीडीसी सदस्य सतीश कुमार, डिंगीधार पंचायत उप प्रधान विनोद कुमार, जिया लाल, नंदलाल धीमान, ध्यान वर्मा, कैलाश शर्मा, पोपेंद्र, नंद राम, भगवान दास, आदर्श शर्मा, नरेश शर्मा, प्रदीप चौहान, विद्या सागर सहित क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने इस सड़क को चौड़ा करने की प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग से मांग की है। उधर, इस बारे में लोक निर्माण विभाग निरमंड के एक्सईएन राहुल सूद ने कहा कि इस सड़क को चौड़ा करने का अभी तक कोई प्रपोजल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed