फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   दो सौ मीटर दौड़ में सुमित्रा प्रथम

दो सौ मीटर दौड़ में सुमित्रा प्रथम

Sun, 24 Dec 2017 10:02 PM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
दो सौ मीटर दौड़ में सुमित्रा प्रथम
खेल - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
रामपुर बुशहर।राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल दत्तनगर में दो दवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के दौरान प्रधानाचार्य कृष्ण सिंह नेगी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विजेता छात्रों को स्कूल के वार्षिक समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। स्कूल के प्रवक्ता सुदर्शन शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में स्कूल के चारों सदनों के छात्रों ने भाग लिया। छात्रा वर्ग की 100 मीटर दौड़ में आरुषि ने पहला, मोनिका ने दूसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

छात्रा वर्ग की 200 मीटर की दौड़, जलेबी दौड़, लोटा दौड़, चम्मच दौड़, बोरी दौड़ और शॉटपुट में विवेकानंद सदन की छात्रा सुमित्रा प्रथम स्थान पर रहीं। इसी वर्ग की कुर्सी दौड़ में अदिति ने पहला, रस्साकशी और कबड्डी में सुभाष सदन ने पहला और विवेकानंद सदन ने दूसरा स्थान हासिल किया। छात्र वर्ग की 100 और 200 मीटर की दौड़ में सुभाष सदन के छात्र विष्णु, 400 मीटर की दौड़ सुलेमान ने पहला स्थान हासिल किया। इसी वर्ग की कुर्सी दौड़ में इंदिरा सदन से लवीश प्रथम रहे। रिले दौड़ में इंदिरा सदन प्रथम और सुभाष सदन द्वितीय स्थान पर रहा। वरिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिता में मोनिका, सलोनी, प्रीति, प्रेम सिंह, रामू, राहुल, अश्वनी आदि ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। इससे शारीरिक और मानसिक विकास होता है। उन्होंने डीपीई चेतन शर्मा और अन्य खेल प्रभारियों को प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed