फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   नारकंडा ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर

नारकंडा ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर

Tue, 12 Dec 2017 07:06 PM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 07:06 PM IST
विज्ञापन
नारकंडा ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर
snowfall - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
कुमारसैन/रामपुर/डंसा। पर्यटन नगरी नारकंडा में मंगलवार को सर्दी का पहला हिमपात होने से समूचा क्षेत्र शीत लहर की चपेट में आ गया है। नारकंडा मंगलवार को बर्फ की सफेद चादर में लिपटा नजर आया। लंबे समय से बर्फबारी का इंतजार कर रहे किसानों, बागवानों ने अब राहत की सांस ली है। मौसम के बदले मिजाज से अपर शिमला में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। इसके अलावा बर्फबारी के चलते रामपुर से रोहड़ू जाने वाले वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। बाहली के पास मार्ग बाधित होने से वाहनों की रफ्तार थम गई।
विज्ञापन

निचले इलाकों में बारिश हुई। नारकंडा में हिमपात होने से स्कीइंग स्लोप धोमड़ी में इस बार जल्द ही स्कीइंग होने की आस जगी है। बर्फबारी के बाद नारकंडा में पर्यटकों की संख्या बढ़ जाएगी। नारकंडा में इस सर्दी का यह पहला हिमपात है। हालांकि इस हिमपात से यातायात पर कोई विपरीत असर नहीं पड़ा है। बारिश नहीं होने से सेब के पौधों में कैंकर रोग का भी खतरा पैदा हो रहा था। बगीचों में भी सूखे के कारण तौलिये बनाने का काम प्रभावित हो रहा था। ऐसे में यह बारिश और हिमपात किसी वरदान से कम नहीं। रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को दिन भर रुक-रुक कर बारिश होती रही। दिन में बाजार सूना-सूना नजर आया। क्षेत्र के लोग लंबे समय से सूखे की मार झेल रहे थे। रामपुर उपमंडल के डंसा क्षेत्र के प्रगतिशील बागवान पवन हुड्डन, बंसी लाल, सब्या साची, दिनेश, सुंदर सिंह, लायक राम, छतर कायथ, मोहन नेगी, कमल चाई, गोविंद कायथ आदि ने कहा कि दिसंबर माह में हुई बारिश और बर्फबारी सेब और अन्य फसलों के लिए संजीवनी का काम करेगी। अब बागवान अपने बगीचों में काट छांट, तौलिये सहित अन्य कार्य कर सकेंगे। उधर, एचआरटीसी रामपुर के आरएम जगरनाथ ने कहा कि रामपुर से रोहड़ू की ओर निगम की बसों को नहीं भेजा जा रहा, जबकि अन्य सभी ग्रामीण रूटों पर निगम की बसों की बराबर आवाजाही हो रही है। परिवहन निगम मौसम और सड़कों की हालत को देखकर ही बसों को रूट पर भेजेेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed