फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   रसोई गैस के पांच हजार कनेक्शन बंद

रसोई गैस के पांच हजार कनेक्शन बंद

Mon, 04 Dec 2017 10:16 PM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
रसोई गैस के पांच हजार कनेक्शन बंद
रोहड़ू। खाद्य आपूर्ति निगम के लिए डेड गैस कनेक्शन परेशानी का सबब बन गए हैं। गैस कनेक्शन बंद होने के बावजूद गांव-गांव में उपभोक्ता सिलेंडर भरवा रहे हैं। लेकिन गैस एजेंसी को चालू कनेक्शनों के आधार पर ही सप्लाई मिल रही है। इससे उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर देने में निगम को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी घरेलू गैस उपभोक्ताओं को झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

गैस वितरण प्रणाली को सुधारने के लिए स्थानीय लोगों ने एसडीएम रोहड़ू के सामने भी गुहार लगाई है। रोहड़ू में करीब 25 हजार घरेलू गैस उपभोक्ता हैं। इसके अतिरिक्त पांच हजार उपभोक्ता ऐसे हैं, जिनके कनेक्शन कंप्यूटर अपडेट न होने के कारण डेड पड़े हुए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में चालू व डेड कनेक्शनों के सभी उपभोक्ताओं को गैस दी जा रही है। गैस पासबुक दिखाकर ग्रामीण सिलेंडर भी भरवा रहे हैं। लेकिन गैस एजेंसी को चालू कनेक्शनों के आधार पर ही गैस की सप्लाई मिल रही है। गैस सिलेंडरों की सप्लाई चौधरियों के कंधों पर है। गैस एजेेंसी से निगम का कोई भी कर्मचारी चौधरियों के साथ सप्लाई देने फील्ड में नहीं जाता है। इससे ग्रामीणों को डेड कनेक्शनों के संबंध में आवश्यक जानकारियां नहीं मिल पा रही है। उपभोक्ताओं को सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी से भी वंचित रहना पड़ रहा है। जानकारी के अभाव में ग्रामीण अपने डेड कनेक्शनों को फिर से चालू नहीं करवा रहे हैं।
विज्ञापन


यह है पास बुक एंट्री का नियम
नियमानुसार गैस भरवाने के छह माह में एक बार गैस पास बुक का कंप्यूटर में दर्ज होना जरूरी है। यदि छह माह में कोई उपभोक्ता पास बुक पर एंट्री करवाकर अपना सिलेंडर नहीं भरवाता है, तो उसका कनेक्शन डेड हो जाता है। दोबारा कनेक्शन चालू करने के लिए उपभोक्ता को गैस एजेंसी में आधार कार्ड देना जरूरी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेड कनेक्शन से दिक्कत : लीली
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की निरीक्षक लीली ठाकुर ने बताया कि पांच हजार कनेक्शन डेड पड़े हुए हैं। इससे गैस वितरण में दिक्कत आ रही है। उपभोक्ताओं को अपने कनेक्शन बहाल करने चाहिए।

गैस एजेंसी में आए उपभौकता : सोहन लाल
रोहड़ू गैस एजेंसी प्रभारी सोहन लाल ने बताया कि उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी में आकर अपने कनेक्शनों को चालू करवाना चाहिए, ताकि गैस सिलेंडरों का वितरण सही ढंग से किया जा सके।


गैस वितरण की शिकायत मिली : घनश्याम
एसडीएम रोहड़ू घनश्याम दास शर्मा ने बताया कि रसोई गैस सिलेंडर वितरण सही ढंग से न होने की उनके पास कई शिकायतें आई हैं। इसलिए गैस एजेंसी को सही ढंग से सिलेंडरों की सप्लाई देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed