{"_id":"5c001178bdec22416b278404","slug":"181543508344-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्घोषित अपराधी को पुलिस ने रिकांगपिओ में दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्घोषित अपराधी को पुलिस ने रिकांगपिओ में दबोचा
Updated Thu, 29 Nov 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिकांगपिओ में धरा उद्घोषित अपराधी
नौ वर्ष बाद मूरंग पुलिस टीम के हत्थे चढ़ा यूपी का युवक
कोर्ट से बलात्कार के आरोपी को मिला पुलिस रिमांड
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)। रिकांगपिओ में मूरंग पुलिस ने बलात्कार के उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी मूरंग कश्मीर सिंह, आरक्षी रघु और संजय की टीम को बीते नौ वर्षों से फरार यूपी के आरोपी युवक पकड़ने में सफलता मिली है। उक्त आरोपी ने किन्नौर जिले के दुर्गम पंचायत ठंगी के लंबर में प्रवासी महिला मजदूर के साथ बलात्कार किया था। उसके बाद आरोपी पुलिस के गिरफ्त से बाहर था, जिसे अदालत ने वर्ष 2010 को उद्घोषित अपराधी घोषित किया था।
पुलिस थाना मूरंग से मिली जानकारी के मुताबिक रमेश कुमार (32), गांव बुड़ासी, थाना शाहनबाद, तहसील रामपुर यूपी को बुधवार को जिला मुख्यालय रिकांगपिओ के स्थानीय बाजार में मुख्य चौक के पास धरा। इस पर वर्ष 2009 को पुलिस थाना पूह में किन्नौर जिले की दुर्गम पंचायत ठंगी के लंबर में एक महिला के साथ जबरदस्ती बलात्कार करने का मामला दर्ज हुआ था, जिस पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 452, 376 और 506 के तहत मामला दर्ज किया था। उसके बाद आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर था, जिसे अदालत ने वर्ष 2010 को भगौड़ा घोषित कर दिया था। लंबे अरसे की तफ्तीश और छानबीन के बाद बुधवार को मूरंग पुलिस ने रिकांगपिओ में दबोचा। पुलिस ने उक्त आरोपी को वीरवार को जिला मुख्यालय रिकांगपिओ के अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पांच दिनों तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। एसपी किन्नौर साक्षी वर्मा ने कहा कि आरोपी को 3 दिसंबर तक 5 दिनों का पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस उक्त युवक से मामले की गहन पूछताछ कर रही है।