{"_id":"5bfad5a0bdec22418b5fdb97","slug":"181543165344-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजादी के सात दशक बाद तुनन पहुंची गैस सिलेंडर की गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजादी के सात दशक बाद तुनन पहुंची गैस सिलेंडर की गाड़ी
Updated Sun, 25 Nov 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुनन पहुंची रसोई गैस सिलेंडर की गाड़ी
हिमांचल गैस एजेंसी ने उज्जवला योजना के तहत बांटे गैस कनेक्शन
तुनन के ग्रामीणों को अब हर माह घरद्वार पर मिलेगी गैस आपूर्ति
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। निरमंड खंड की तुनन पंचायत के तुनन और साथ लगते गांव में पहली बार शनिवार को रसोई गैस सप्लाई की गाड़ी पहुंची। हिमांचल गैस एजेंसी जगातखाना की ओर से पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन आवंटित किए गए। इससे पूर्व तुनन के ग्रामीणों को करीब 15 किलोमीटर पैदल पीठ पर ढोकर गैस सिलेंडर अपने घर पहुंचाने पड़ते थे, लेकिन अब तुनन के ग्रामीणों को हर माह गैस आपूर्ति घरद्वार पर मिलेगी। इस पहल के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
हिमांचल गैस एजेंसी जगातखाना के प्रभारी नेसू राम विमल ने कहा कि तुनन गांव के पात्र 13 परिवारों को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन बांटे। इस कार्यक्रम में पुष्पा देवी, संजू, तारा देवी, समेदी देवी, शीला देवी, चैत्री देवी, वीना देवी को उज्ज्वला गैस कनेक्शन बांटे गए। उन्होंने पंचायत प्रधान देविका और गैस एजेंसी प्रभारी नेसू राम विमल का क्षेत्र में गैस सप्लाई शुरू करने पर आभार जताया।