फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   रोहडू उपमंडल की एक दर्जन से अधिक सडके वाहनों के लिए बंद

रोहड़ू-शिमला मुख्य मार्ग जगह-जगह से हुआ बाधित

Wed, 26 Sep 2018 09:41 AM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
रोहडू उपमंडल की एक दर्जन से अधिक सडके वाहनों के लिए बंद

रोहडू़। लगातार भारी बारिश के चलते जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। जगह-जगह भूस्खलन से रोहड़ू-शिमला मुख्य मार्ग सहित क्षेत्र की दर्जनों सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। सोमवार को कई सड़कों पर परिवहन निगम की बस सेवाएं बंद रहीं।

विज्ञापन


रोहड़ू-शिमला मुख्य मार्ग पर सोमवार को बस सेवाएं बीच-बीच में चली हैं। रोहड़ू के लिए रोजमर्रा का सामान लेकर शिमला-चंडीगढ़ की ओर से आने वाले वाहन दिनभर पट्टी ढांक और निहारी के पास आधा दिन तक फंसे रहे। पूरा दिन मुख्य सड़क को बहाल करने का काम चलता रहा, लेकिन लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण पट्टी ढांक में बार-बार सड़क पर मलबा गिरने के कारण यातायात नियमित नहीं चल सका। दोपहर बाद कुछ समय के लिए दोनों ओर फंसे वाहनों को निकाला गया है।
विज्ञापन


छोछी के पास सड़क पर भारी भूस्खलन के बाद वाहनों को वाया सारी कैंची जुब्बल होकर चलाया गया। परिवहन निगम की कुछ बसों को रविवार वाया नारकंडा-टिक्कर होकर शिमला के लिए चलाया गया है। रोहडू उपमंडल के ग्रामीण क्षेत्रों की एक दर्जन के करीब सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए सोमवार शाम तक बंद हो चुकी हैं। खराब मौसम के बाद भी लोक निर्माण विभाग की ओर से बंद सड़कों को खोलने का प्रयास चल रहा है। लोनिवि के अधिशाषी अभियंता उमेश शर्मा ने कहा कि बंद सड़कों को बहाल किए जाने का काम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद शर्मा के अनुसार चिड़गांव क्षेत्र की करीब एक दर्जन सड़कें वाहनों के लिए बंद है। अधिकांश बंद सड़कों पर आधे तक बसें चलाई जा रही हैं। शिमला के लिए कुछ बसें वाया नारकंडा भेजी गई हैं।


वहीं इस संबंध में एसडीएम बीआर शर्मा के अनुसार बारिश से सड़कों को अधिक नुकसान पहुंचा है। लोनिवि की ओर से सड़कों को बहाल किए जाने का कार्य चल रहा है। क्षेत्र से किसी प्रकार के बड़े नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed