{"_id":"5b6b1e8d4f1c1bed5e8b7d98","slug":"181533746829-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निचार के युवा और छात्र आ रहे नशे की चपेट में : मीरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निचार के युवा और छात्र आ रहे नशे की चपेट में : मीरा
Updated Wed, 08 Aug 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा और छात्र आ रहे नशे की चपेट में
पंचायत समिति की बैठक में जमकर उठा मुद्दा
अमर उजाला ब्यूरो
भावानगर (किन्नौर)। पंचायत समिति निचार की बैठक में पिछले प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए उन प्रस्तावों पर हुए कार्यों की समीक्षा की गई। वहीं नए प्रस्ताव भी पेश किए गए। बैठक समिति हॉल भावानगर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता बीडीसी अध्यक्ष मीरा नेगी ने की। इस दौरान बीडीओ भावानगर शांति चौहान विशेष तौर पर मौजूद रही। बैठक में निचार खंड के विभिन्न वार्डों के पंचायत समिति सदस्य और विभागों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर बीडीसी अध्यक्ष ने बताया कि इन दिनों जिला किन्नौर के साथ लगते क्षेत्र में चिट्टा नामक नशीला जहर अपनी दस्तक दे चुका है। रामपुर से इसे बरामद भी किया जा चुका है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि जिला किन्नौर के खास तौर पर निचार उपमंडल के बच्चे और युवा उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए रामपुर जाते हैं और युवा ही आसानी से इस नशे की चपेट में आ रहे हैं। रामपुर का सीमावर्ती क्षेत्र होने के चलते यहां भी इस प्रकार की गैरकानूनी गतिविधियों पर पैनी नजर रखे जाने की जरूरत है। पुलिस प्रशासन को भी इस बारे में पत्र लिखा जाएगा साथ ही स्थानीय लोगों को भी इस बारे में जागरूक किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग ने बताया कि पलिंगी-बरी-निचार सड़क को जिला मुख्य सड़क घोषित किया गया है, जिसकी डीपीआर बनाई जा रही है। उन्होंने समिति के माध्यम से इस सड़क से संबंधित सभी पंचायतों से आग्रह किया है कि उक्त मार्ग के आस-पास अवैध कब्जों को स्वयं ही खाली कर दें। इसके अतिरिक्त भावानगर स्थित पशु चिकित्सालय और ट्रेजरी को जाने वाला रास्ता सड़क को चौड़ा करने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है। उसे भी जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए। विद्युत निर्माण कर रही जेएसडब्ल्यू कंपनी द्वारा सीएसआर के तहत किए जा रहे कार्यों के लिए धन्यवाद प्रस्ताव भी पारित किया गया।
विज्ञापन
बीडीसी सदस्य रूपी राजकुमार ने सड़क के किनारे लगाए जा रहे डंगों की गुणवत्ता पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि डंगे के निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। बीडीसी उपाध्यक्ष रामलाल ने पानवी गांव की भेड़ों की बीमारी के चलते हो रही मौत पर विशेषज्ञ चिकित्सकों को गांव भेजने की मांग की। इसके अतिरिक्त अन्य सदस्यों ने भी विभिन्न योजनाओं को लोगों के समक्ष रखा।