फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   जन्मदिन मनाने निकला युवक लापता

जन्मदिन मनाने निकला युवक लापता

Sun, 05 Aug 2018 10:28 PM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
ब्रौ(रामपुर बुशहर)। आनी उपमंडल के पुलिस थाना ब्रौ में एक युवक के अपहरण होने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस थाना ब्रौ से मिली जानकारी के मुताबिक निरमंड तहसील के खनोटा गांव का युवक जनेश कुमार (22), पुत्र गुप्त राम, गांव खनोटा, तहसील निरमंड 31 जुलाई को अपना जन्मदिन मनाने घर से निकला। उसने अपने दोस्तों को पार्टी देने का निमंत्रण भी दिया, लेकिन 31 जुलाई की शाम को वह गायब हो गया। आखिरी बार 31 जुलाई को ही उसने अपने जीजा शेर सिंह को फोन कर उसके साथ मारपीट होने की बात कही और उसने जीजा को काजू खड्ड आने को कहा। इसके बाद जब जनेश का जीजा काजू खड्ड पहुंचा तो उसका कोई सुराग नहीं लग पाया और न ही उसका फोन लगा। तीन दिन बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने शनिवार को पुलिस थाना ब्रौ में अपहरण करने का मामला दर्ज करवाया। हालांकि युवक के परिजन उसकी हत्या करने की भी आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया है। पुलिस युवक के साथ किस स्थान पर मारपीट हुई। युवक के फोन की लोकेशन और कॉल डिटेल खंगालने में जुटी हुई है। डीएसपी आनी रोहित मृगपुरी और ब्रौ थाना प्रभारी धर्म सिंह मामले की गहनता से छानबीन कर रहे हैं।
विज्ञापन

डीएसपी आनी रोहित मृगपुरी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि 31 जुलाई से खनोटा गांव का युवक लापता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed