फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   भावानगर में जनमंच कार्यक्रम में निपटाए कई मामले

भावानगर में जनमंच कार्यक्रम में निपटाए कई मामले

Sun, 05 Aug 2018 10:29 PM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
भावानगर(किन्नौर)। जिला किन्नौर का तीसरा जनमंच कार्यक्रम भावानगर में रविवार को आयोजित किया गया। जिसमें हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष हंस राज बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। जनमंच में निचार उपमंडल की दस पंचायतों को शामिल किया गया था जिसमें स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाया और अधिकांश का मौके पर ही निपटारा किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सभी विभागों द्वारा स्टाल लगाए गए जिसमें स्थानीय लोगों को विभिन्न प्रमाणपत्र भी मौके पर ही बनाए गए। इसके अतिरिक्त खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा निचार उपमंडल की दस गृहणियों को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन प्रदान किए गए व महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी है अनमोल योजना के तहत दो नवजात बच्चियों के नाम वित्त वर्ष 2018-19 के पहली तिमाही में दस-दस हजार की राशी की एफडी प्रदान की गई।
विज्ञापन

विस उपाध्यक्ष हंस राज का भावानगर पंहुचने पर भव्य स्वागत किया गया। विस उपाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा जनता तक सीधी पहुंच बनाने के लिए जनमंच कार्यक्रम की शुरूआत की गई है। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनमंच को पूरी गंभीरता से लें व प्रदेश मुख्यमंत्री स्वयं इसकी निगरानी कर रहे हैं। कार्यवाहक जिलाधीश डॉ. मेजर अवनिंद्र कुमार ने प्रशासन की ओर से विस उपाध्यक्ष का किन्नौर पधारने पर धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनमंच में राजस्व विभाग द्वारा 90 इंतकाल, विभिन्न प्रकार के करीब 150 प्रमाणपत्र, पेंशन के 10 मामले, रोजगार विभाग द्वारा 3 कौशल विकास भत्ता, 5 बेरोजगारी भत्ता व 4 का पंजीकरण किया गया, एचआरटीसी द्वारा दस बस पास बनाए गए, कल्याण विभाग द्वारा पेंशन के 3 व मकान के तीन आवेदन प्राप्त हुए। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग द्वारा 73 मरीजों का रक्तचाप व मधुमेह की जांच कर दवाइयां वितरित की गई। आयुर्वेद विभाग द्वारा 94 मरीजों की प्राथमिक जांच कर दवाइयां दी गई। हिमाचल प्रदेश को-आपरेटिव बैंक द्वारा मौके पर ही दस लाख का आवास ऋण स्वीकृत किया गया व दस के करीब जन-धन खाते भी खोले गए।

इस मौके पर परियोजना अधिकारी नवीन कुमार, सीएमओ किन्नौर पदम सिंह नेगी, एसडीपीओ भावानगर एनएस ठाकुर, एसडीएम भावानगर घनश्याम दास, खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक ईश्वर सिंह, नायब तहसीलदार भूप राम, बीडीओ भावानगर शांति चौहान सहित विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed