फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   3 करोड़ से बना चाटी पुल जनता को समर्पित

3 करोड़ से बना चाटी पुल जनता को समर्पित

Wed, 02 May 2018 08:59 PM IST
Updated Wed, 02 May 2018 08:59 PM IST
विज्ञापन
3 करोड़ से बना चाटी पुल जनता को समर्पित
सांसद और विधायक ने किया उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

जगातखाना (रामपुर बुशहर)।
निरमंड दौरे के दौरान सांसद रामस्वरूप शर्मा और विधायक किशोरी लाल ने तीन करोड़ से बने चाटी पुल को जनता को समर्पित कर दिया। इस पुल के बनने से निरमंड खंड की छह पंचायतों के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। पहले रामपुर आने के लिए इन पंचायतों के ग्रामीणों को परेशानियां झेलनी पड़ती थीं।

बुधवार दोपहर बाद सांसद और विधायक के चाटी पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। बारिश के बावजूद लोग काफी संख्या में डटे रहे। मुख्य अतिथियों का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। सांसद ने रिब्बन काटकर पुल का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यहां पर बस योग्य पुल की आवश्यकता है ताकि रामपुर में बाईपास की सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बस योग्य पुल बनाने के लिए कृतसंकल्प है। सतलुज में बस योग्य पुल बनाने के लिए भाजपा सरकार जल्द ही बजट का प्रावधान करेगी।
विज्ञापन


सांसद ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिस जगह पर पुल बना है, वहां पर बस योग्य पुल का निर्माण किया जा सकता था लेकिन कांग्रेस सरकार ने इस पर ज्यादा मंथन नहीं किया। पुल का कार्य शुरू कर दिया। सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार जो भी काम करती है, उसमें अधिक से अधिक लोगों के लाभ को देखते हुए किया जाता है। उन्होंने कहा कि जब भी प्रदेश में भाजपा सरकार आई है उन्होंने सतलुज नदी पर बड़े पुल की मांग को प्रमुखता से उठाया है। शायद यही कारण है कि कांग्रेस ने यहां पर बड़े पुल को ज्यादा तव्वजो नहीं दी, लेकिन अब भाजपा सरकार सत्ता में है, यहां पर बड़ा पुल बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगातखाना, ब्रौ सीवरेज प्रणाली से जुड़ेगा
उन्होंने जगातखाना और ब्रौ को सीवरेज प्रणाली से जोड़ने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि जल्द इसका खाका तैयार किया जाएगा, ताकि यहां पर सीवरेज का सही व्यवस्था हो सके। विधायक किशोरी लाल ने सांसद का आभार जताया। चाटी पहुंचकर सांसद और विधायक ने जनता की समस्याएं भी सुनीं। इस दौरान महिला मंडलों, युवक मंडलों और जनता ने जगह-जगह तोरणद्वार लगाकर सांसद और विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया।


इस मौके पर आनी भाजपा मंडल अध्यक्ष अमर ठाकुर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य योगेश भार्गव, मंडल महामंत्री जीवन चौहान, भोलादत्त गुप्ता, प्रताप ठाकुर, मीडिया प्रभारी नेसू राम विमल, बृजलाल ठाकुर, देवेंद्र वर्मा, तहसीलदार नीरजा शर्मा, रंजीत ठाकुर, मोहर सिंह, अमर, राकेश कायथ, गोपाल गुप्ता, परस राम, जय सिंह चौहान, दिनेश ठाकुर, कुशाल चंद ठाकुर, राम सागर सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed