{"_id":"5a3a952e4f1c1bfc0f8b5071","slug":"181513788718-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, एक घायल
Updated Wed, 20 Dec 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ठियोग (रामपुर बुशहर)।
शिमला-रामपुर एनएच पर मतियाना के पास एक वैन के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, एक व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया। घायल को ठियोग में प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस थाना ठियोग से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर शाम को एक वैन एचपी 51-4207 मतियाना से नारकंडा की ओर जा रही थी। मतियाना के नन्नी ढांक के समीप चालक के अचानक नियंत्रण खोने से वैन राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच से करीब पांच सौ मीटर नीचे जा गिरी। इस हादसे में कार में सवार शेर बहादुर (35) पुत्र मान सिंह और रामु खडका (38) पुत्र सूखे खडका ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कार में सवार किस्मत सिंह (29) बुरी तरह से जख्मी हो गया और उसे प्राथमिक उपचार के लिए ठियोग लाया गया। इसकी गंभीर हालत को देखते हुए शिमला आईजीएमसी रेफर किया गया है।
हादसे की पुष्टि करते हुए डीएसपी ठियोग बलबीर जस्वाल ने बताया कि सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य घायल हो गया है। मृतकों के शवों को पुलिस ने परिजनों के हवाले कर दिया है। हादसे में मारे गए और घायल तीनों लोग मूल रूप से नेपाल के रहने वाले हैं, लेकिन ये सभी मतियाना में बीते कई वर्षों से रह रहे थे।