फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   अंतर्राष्ट्रीय लवी मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर बैठक आयोजित

अंतर्राष्ट्रीय लवी मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर बैठक आयोजित

Wed, 01 Nov 2017 08:18 PM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 08:18 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम के लिए स्कूलों का चयन
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय लवी मेले के लिए एसडीएम ने ली स्कूलों की बैठक
कलाकारों के लिए ऑडिशन छह को
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर।
उपमंडलाधिकारी रामपुर डॉ. निपुण जिंदल ने बुधवार को अपने कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय लवी मेले के उपलक्ष्य पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर स्थानीय स्कूलों के अध्यापकों और प्रधानाचार्यों की बैठक ली। इस दौरान लक्की ड्रॉ के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए स्कूलों का चयन किया। स्थानीय स्कूलों के कार्यक्रम 11 नवंबर से पीजी कॉलेज मैदान रामपुर में आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम शाम छह बजे से सात बजकर 10 मिनट तक किया जाएगा। छात्रों के कार्यक्रम की अवधि दस मिनट होगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रभारी तहसीलदार ननखड़ी वीना ठाकुर होंगी। उन्होंने अध्यापकों से आह्वान किया है कि वे छात्रों के साथ कार्यक्रम स्थल पर शाम 5.30 बजे पहुंच जाएं, जिससे सांस्कृतिक कार्यक्रम को सुचारु रूप से चलाया जा सके। 11 नवंबर से 13 नवंबर को प्रत्येक दिन सात स्कूलों का चयन किया गया है। 14 नवंबर के लिए 10 स्थानीय स्कूलों का चयन किया गया है। एसडीएम जिंदल ने कहा कि लवी मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले इच्छुक कलाकार एक से छह नवंबर तक बुशहर सदन रामपुर में ऑडिशन दे सकते हैं। इसके लिए समय सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक है। ऑडिशन के पैनल में अंतर्राष्ट्रीय लोक कलाकार आत्माराम केदारटा, सहायक प्रवक्ता डॉ. महेंद्र राठौर और दलीप सोनी शामिल हैं। ऑडिशन में प्रशासन की ओर से पारदर्शिता बरती जाएगी। उन्होंने बताया कि लवी मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रम के मंच संचालन (एंकर) के लिए सात नवंबर को दोपहर तीन बजे एसडीएम कार्यालय में ऑडिशन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed