फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   180 vehical challan in nerwa voilation of treeffic rules

यातायात नियमों की अवहेलना पर 180 के काटे चालान

Thu, 19 Aug 2021 10:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
नेरवा (रोहडू़)। यातायात नियमों को ताक पर रख कर सड़कों पर वाहन दौड़ाने वाले चालकों पर चौपाल पुलिस ने शिकंजा कसा है। पुलिस ने पिछले एक हफ्ते में नेरवा और चौपाल में ऐसे 180 वाहनों के चालान काटे हैं। पुलिस की इस सख्ती से यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

पुलिस की सख्ती की वजह यह है कि पिछले कुछ समय में क्षेत्र में हादसों का ग्राफ अचानक बढ़ गया है। इन हादसों का एक कारण खराब सड़कों को माना जा रहा है तो वहीं कई मामलों में वाहन चालकों की लापरवाही और नशे की हालत में ड्राइविंग करने के मामले भी सामने आए हैं। अब पुलिस ने नियमों को ताक पर रखकर ड्राइविंग करने वाले चालकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

एसडीपीओ चौपाल राजकुमार ने बताया कि बीते एक सप्ताह में यातायात नियम तोड़ने पर एमवी एक्ट के अंतर्गत नेरवा थाना के तहत 120 और चौपाल थाना के अंतर्गत 60 चालान काटे हैं। उन्होंने बताया कि चालान बिना लाइसेंस, बिना बीमा, बिना हेलमेट, आइडल पार्किंग और वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल करने पर कार्रवाई की गई है। सभी चालान आगामी कार्रवाई के लिए न्यायालय को भेज दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने यातायात नियमों से खिलवाड़ करने वाले वाहन चालकों को हिदायत दी है कि जो भी नियमों को तोड़ता पाया गया उसके खिलाफ नए एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र के आम लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है। पुलिस ने वाहन चालकों से आग्रह किया कि यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed