फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   18 thousand saplings of Japanese fruit distributed in Rampur and Nankhadi

रामपुर और ननखड़ी में जापानी फल के 18 हजार पौधे किए वितरित : डॉ. अश्वनी

Wed, 22 Jan 2025 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
सेब, नाशपाती के 10 हजार, प्लम, बादाम फलों के आठ हजार पौधे भी बागवानों को वितरित किए
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। उद्यान विभाग ने इस वर्ष रामपुर और ननखड़ी क्षेत्र के बागवानों को उन्नत किस्म के जापानी फल के 18 हजार पौधे, सेब व नाशपाती के 10 हजार, प्लम, बादाम व अन्य गुठलीदार फलों के 8 हजार पौधे वितरित किए हैं। उद्यान विभाग रामपुर के विषय विशेषज्ञ डॉ. अश्वनी सिंह चौहान ने बताया कि बागवानों की अधिक मांग पर इस बार जापानी पौधों की अधिक बिक्री हुई है। उन्होंने बागवानों को जानकारी दी है कि बागवानों को प्रमाणित नर्सरी से ही पौधे लाकर रोपने चाहिए। अप्रमाणित नर्सरी से पौधे नहीं खरीदने चाहिए। बागवान अच्छी तरह जांच करने के बाद प्रमाणित नर्सरी से ही पौधे को लें, तभी बगीचे का विकास हो पाएगा। नया बगीचा तैयार करने के लिए सबसे पहले उपयुक्त भूमि और स्थान का चयन करना जरूरी है। पौधों की बढ़ोतरी और गुणकारी उत्पादन के लिए मिट्टी उपजाऊ होनी चाहिए। बगीचे की रूपरेखा तैयार करने से पहले मिट्टी की जांच करवाना अनिवार्य है। यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि आयु के साथ पौधे के फैलने के लिए उचित स्थान, प्रकाश और वायु मिले। पौधों की शाखाएं आपस में न छुएं। नए पौधे रोपने के बाद भी समय-समय पर विभाग के विशेषज्ञों की राय जरूर लेते रहें। उन्होंने बागवानों से कहा है कि यदि उन्हें ओर पौधों की आवश्यकता या रूट स्टॉक पौधे की मांग हो तो उद्यान विकास अधिकारी कार्यालय रामपुर और ननखड़ी उद्यान विभाग के अन्य केंद्रों में अपनी मांग दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed