{"_id":"5c001180bdec22414f57840d","slug":"171543508352-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिडगांव स्कूल में किया गया गणित प्रदर्शनी का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिडगांव स्कूल में किया गया गणित प्रदर्शनी का आयोजन
Updated Thu, 29 Nov 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणित प्रदर्शनी में होनहारों ने दिखाई प्रतिभा
चिड़गांव स्कूल में आयोजित प्रदर्शनी में 32 छात्रों ने लिया भाग
गणित विषय को और अधिक रुचिकर बनना रहा उद्देश्य
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चिड़गांव में गणित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के प्रवक्ता चंदर मोहन वर्मा, जगदीश सिंह, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्रा) के जगदीश मधवान और ब्रिज भूषण भारद्वाज ने बतौर विषय विशेषज्ञ और विशिष्ठ अतिथि के तौर पर शिरकत की। गणित प्रवक्ता भूपेश शर्मा की ओर से आयोजित इस प्रदर्शनी में स्थानीय विद्यालय के 32 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य बच्चों में गणित विषय को और अधिक रुचिकर बनाना रहा है।
इस प्रदर्शनी में साक्षी, किरण, फरहीन, जागृति, पलक, अनिरुद्ध, नवल, हरीश और नवल किशोर ने त्रिकोणमिति पर और खुशी, सृष्टि, संजना, आस्था, मनीष और भावना ने कोण पर, श्वेता, अभय और मनीष ने पाईथागोरस प्रमेय पर, साक्षी और रिया ने मूल पर, कामना ने ज्यामिति पर, पल्लवी ने अंक गणित पर, शिवांशु ने मेट्रिसीस पर, प्रिंस नेडीफरेनशिएशन पर, नितिन ने बीजगणित पर, सोनू ने त्रिभुज के प्रकारों पर, अनुज ने थ्रीडाईमेनशनल ज्यामिति पर अपने मॉडल प्रस्तुत किए। अभय ने एडीशन मशीन बनायी, सोनाली ने डिवीजन मशीन और भावेश ने मैथ्स हब तैयार किया। विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता और उप प्रधानाचार्य राजेंद्र केदान ने छात्रों को पुरस्कार वितरित किया। नकद पुरस्कार स्थानीय सरकारी ठेकेदार संजीव चौहान (संजू ) और प्रवक्ता भूपेश शर्मा की ओर से प्रायोजित किए गए। प्रथम पुरस्कार 3000 रूपये और स्मृतिचिन्ह, द्वितीय पुरस्कार 2000 रूपये और स्मृति चिन्ह, तृतीय पुरस्कार 1000 रूपये और स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। इस प्रदर्शनी में कामना ने पहला, भावेश ने दूसरा और सोनाली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर सरला नेगी, सतीश हंसरेटा, अरविंद जिंटा, अनीता चौहान, संतोष चौहान, वीरेंद्र मोतियान, संजना शर्मा, रामिल्ला पित्तान, जय प्रकाश, मीना केदान, आदित्य सिंह, रीना नागटा, कुशल देवशास्त्री, रामेश्वरी नेगी, मनोज बध्वान, रजनी चौहान, क्रान्ति नेगी, पल्लवी चौहान, ज्योति जस्पा, अंजना, सोनिया , शमशेर नागू, त्रिलोक सिंह, प्रमोद मेहता, अंजू ठाकुर, ईश्वरी देवी, सरजनी, असल मणि, सुंदर मणि और सुरभा सिंह ने शिरकत की।