{"_id":"5b80347942c79246435d7106","slug":"171535128697-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर एसएफआई ने किया कॉलेज बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर एसएफआई ने किया कॉलेज बंद
Updated Fri, 24 Aug 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर एसएफआई उग्र
रामपुर कॉलेज में सरकार, विवि प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा
कहा-30 तक मांगें नहीं हुई पूरी, तो 1 सितंबर को होगा आंदोलन
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर की एसएफआई इकाई ने राज्य कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को पीजी कॉलेज में शिक्षा बंद को लेकर प्रदर्शन किया। इकाई के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज गेट के सामने प्रदेश सरकार और प्रदेश विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला और जमकर नारेबाजी की। इकाई ने चेताया कि यदि 30 अगस्त तक छात्र संघ चुनाव बहाली को लेकर अधिसूचना जारी नहीं की गई तो, एसएफआई 1 सितंबर से उग्र आंदोलन करेगी।
इकाई ने कॉलेज के मुख्यद्वार के बाहर छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ अपना रोष जताया। इकाई अध्यक्ष मोहित नेगी ने कहा कि इकाई बार-बार प्रशासन और सरकार के समक्ष मुद्दे उठाते रहे, लेकिन आज तक मांगे पूरी नहीं हो पाई हैं। इसके चलते आज छात्रों को मजबूरन एक दिन के लिए कक्षाएं बंद करनी पड़ रही हैं। यदि सरकार 30 अगस्त तक मांगे नहीं मानी गई तो एसएफआई 1 सितंबर से उग्र आंदोलन कर अनिश्चित समय के लिए शिक्षा बंद, चक्का जाम कर एसएफआई कार्यकर्ता गिरफ्तारियां देंगे। इस मौके पर इकाई सचिव राहुल ठाकुर, नेहा कुमारी, मोनिका, शोभा, विक्की, नीलम, पंकज, राजेश, सूरज, राजीव के अलावा कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।