फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   डाक सेवकों के समर्थन में उतरी सीटू

डाक सेवकों के समर्थन में उतरी सीटू

Wed, 30 May 2018 07:39 PM IST
Updated Wed, 30 May 2018 07:39 PM IST
विज्ञापन
डाक सेवकों के समर्थन में उतरी सीटू
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रामपुर बुशहर।
ग्रामीण डाक सेवकों की मांगें पूरी नहीं होने से उनकी हड़ताल नौ दिन से जारी है। रामपुर, आनी, निरमंड, कुमारसैन और किन्नौर के डाक सेवकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते ग्रामीणों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। डाकघरों में कामकाज ठप पड़ा हुआ है। डाक सेवक यूनियन ने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। यूनियन ने राज्यपाल के माध्यम से प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को ज्ञापन भेजा है। सीटू भी डाक सेवकों के समर्थन में उतर आई है।

रामपुर डाक कार्यालय के बाहर सैकड़ों ग्रामीण डाक सेवक हड़ताल पर डटे रहे। उनके समर्थन में सीटू ने भी आवाज उठाई। रामपुर सीटू नेता बिहारी सेवगी, नेता प्रेम चौहान और तुला राम ने कहा कि डाक सेवकों को उनका हक दिलाने के लिए सीटू हर कदम पर उनके साथ है। हिमाचल प्रदेश ग्रामीण डाक सेवक पोस्टल यूनियन सर्कल के प्रदेशाध्यक्ष अनिल कश्यप ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के करीब 2 वर्ष 4 माह 23 दिन बीते जाने के बाद भी सरकार और डाक विभाग कमलेश कुमार कमेटी की सिफारिशों को लागू नहीं कर रहे। यूनियन लंबे समय से वेतन बढ़ोतरी और सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की मांग कर रही है। लेकिन सरकार डाक सेवकों की मांग को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रही। इस दौरान राम सिंह अष्टू, बृजपाल बाली, जेसी भैक, राज कुमार, देवदत्त शर्मा, बेली राम कश्यप, प्रमोद, नरेंद्र भलूनी, सीमा शर्मा, निशा शर्मा, तारा चंद, वेद बंसल, संतोष कुमार, विनोद कुमार, जतिन ठाकुर, बबली सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed