फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   रोहड़ू मेले के अंतिम दिनों में पहुंचे रहे ग्रामीण क्षेत्रों से खरीददारी के लिए लोग

रोहड़ू मेले के अंतिम दिनों में पहुंचे रहे ग्रामीण क्षेत्रों से खरीददारी के लिए लोग

Sat, 28 Apr 2018 07:16 PM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू मेले में उमड़े खरीदार, कारोबार चमका
विज्ञापन

छह दिन तक मंदा रहा व्यापारियों का धंधा
अमर उजाला ब्यूरो।
रोहड़ू। राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले में कारोबार करने पहुंचे व्यापारियों को कारोबार में तेजी की उम्मीद बंध गई है। मेले के लिए सजी दुकानों के अंतिम दिनों में अब ग्रामीण क्षेत्रों से खरीददारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है। मेले में सड़क किनारे दुकानदारों को बाजार लगाने की अनुमति एक जून तक रहेगी। रोहड़ू मेले के लिए स्टालों के आवंटन के बाद छह दिन तक कारोबारियों का काम बहुत मंदा रहा। शनिवार को पहली बार खरीदारों की भीड़ रही। मेले का आधिकारिक तौर पर 23 अप्रैल को समापन हो चुका है। कई दिन से मंदी के दौर से गुजरने के बाद व्यापारियों को अब कारोबार की उम्मीद बढ़ गई है। आने वाले तीन दिनों में भी कारोबार को लेकर व्यापारी अच्छी उम्मीद को लेकर बैठे हैं। रफीक, राकेश, मोहन, सुरजन सिंह आदि का कहना है कि दो दिन में कपड़े , बिस्तर की चादरों और खिलौनों का अच्छा कारोबार रहा है। सुंदर सिंह और प्यार चंद का आदि का कहना है कि आजकल खरीदारों की संख्या बढ़ने लगी है। स्टालों का किराया भी हर साल बढ़ता जा रहा है। पहले छह दिनों में कारोबार अच्छा नहीं रहा, अब नुकसान पूरा हो की उम्मीद है।

गौरतलब है कि राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले में हर साल प्लास्टिक, बर्तन, कपड़े रेडिमेट गारमेंट का अच्छा कारोबार होता है। मेले में सबसे अधिक गुच्छी का कारोबार होता है। इस बार गुच्छी की पैदावार कम है। दुकानदार बाजार लगाने के लिए मेला कमेटी को जगह की नीलामी से लाखों का राजस्व देते हैं। इसी राशि से मेले का सफल आयोजन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed