फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   अस्पताल से लापता बुजुर्ग सतलुज में कूदा

अस्पताल से लापता बुजुर्ग सतलुज में कूदा

Sat, 28 Apr 2018 09:42 PM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 09:42 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल से लापता बुजुर्ग सतलुज में कूदा
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रामपुर बुशहर।
महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल में दाखिल बुजुर्ग मरीज ने सतलुज में छलांग मार दी। यह बुजुर्ग अस्पताल से 25 अप्रैल से लापता था। सूचना मिलते ही पुलिस ने सतलुज किनारे लापता बुजुर्ग मरीज की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को नदी किनारे किन्नौर टोपी, मोबाइल और कुछ पैसे मिले हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रामपुर उपमंडल के मझाली गांव निवासी मूलराज शर्मा पुत्र केहरू राम 24 अप्रैल को बीमार होने पर खनेरी अस्पताल में दाखिल हुआ और 25 अप्रैल को अस्पताल से सुबह शौच करने के लिए निकाला और वापस नहीं लौटा। रिश्तेदारों ने पुलिस के सहयोग से उसकी तलाश शुरू की। पिछले तीन दिनों से तलाश करने के बाद पुलिस को अस्पताल के नीचे सतलुज नदी के किनौर किन्नौरी टोपी, मोबाइल और कुछ पैसे मिले। पुलिस ने मामला दर्ज कर उक्त बुजुर्ग की तलाश शुरू कर दी है। उधर, थाना प्रभारी रामपुर रविंद्र कुमार नेगी ने बताया कि बुजुर्ग ने सतलुज के किनारे किन्नौरी टोपी, मोबाइल और पैसे छोड़ दिए हैं। इनसे उनके रिश्तेदारों ने शिनाख्त कर ली है। उन्होंने बुजुर्ग को सतलुज में तलाश करने के लिए प्रशासन को गोताखोर की मदद लेने की मांग की है। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि बुजुर्ग ने मानसिक तनाव के चलते सतलुज में छलांग लगाई है। पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed