फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला पुरस्कार

मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला पुरस्कार

Tue, 17 Apr 2018 07:47 PM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 07:47 PM IST
विज्ञापन
मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला पुरस्कार
कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कोटखाई (रोहडू)।
अटल बिहारी वाजपेयी इंजीनियरिंग कॉलेज प्रगतिनगर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। समारोह में तकनीकी शिक्षा मंत्री बिक्रम सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर पारितोषिक वितरण किया। इस दौरान जुब्बल-नावर-कोटखाई के विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र बरागटा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने किया। इसके बाद कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति के साथ रंगारंग कार्यक्रम का आगाज किया। छात्रों ने नाटी, पंजाबी गीतों पर नृत्य, एकल गान, समूह गान आदि की प्रस्तुति से वाहवाही लूटी। कॉलेज के प्राचार्य शेषनाथ ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर साल भर की गतिविधियों से अवगत करवाया। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे छात्रों को पुरस्कृत किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में शिवानी, पंकज, रमन, अनूप कुमार, प्रदीप कुमार, अभिषेक शर्मा, प्रवीण, विक्रमजीत, मोहित नेगी, राकेश कुमार, आशीष कुमार, नरेंद्र सिंह, निखिल, अंकुश शर्मा, इंद्रजीत सिंह राणा, विकास चौहान, भूपेंद्र, खेम राज चांद, नवनीत, धर्मेंद्र, रुतिका परिहार, दीपिका कुमारी, नीरज पुंटा, सपना, मोनिका शदैक, विनोद कुमार, प्रीक्षित, प्रवीण, मुनीष, रोहित, अंकुश शर्मा, साया, रुक्सार, रोहन, मनीश, सुरभी शर्मा, अंशुल शर्मा, प्रतीक्षा गुप्ता, अरूनीमा ठाकुर, आरूषी, रजत, दिव्या, साक्षी, स्मृतिका ठाकुर, वैशाली, कल्पना देवी, नवीता शर्मा, यशिका शर्मा, पूर्णिमा राणा, रीधिमा, आयुषि ठाकुर को पुरस्कृत किया गया। अन्य गतिविधियों में किरण, आरुषि, गरिमा, दिव्या, ईशान, शिखा, अनुराग, साहिल राणा, शेफाली, वैशाली, दिव्यांशी, साक्षी, प्रतीक्षा, मोक्ष, कुश धीमान, प्रणव, सुनील कुमार, अमित शर्मा, हिना, विजय, शुभम, विवेक कुमार, अंकुश टेमटा, सौरभ ठाकुर, साहिल, महेंद्र सिंह, अंकित, सुनील शर्मा, विशाल मेहता, वरुण शर्मा, रजुल किस्टा, योगराज, साहिल वर्मा, वाहिद खान, मन्नु, गिरीशा मिश्रा, सचिन राणा, राहुल धीमान, निखिल मेहरा, विपुल ठाकुर, सनकेश सिंह, दिनेश चौहान, रोहित कुमार, मनोज कुमार, रोहन गुलेरिया, सुमित, हर्ष को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान कॉलेज के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed