फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   स्ट्रीट लाइटें खराब, तंग सड़क से हादसे का खतरा

स्ट्रीट लाइटें खराब, तंग सड़क से हादसे का खतरा

Wed, 04 Apr 2018 09:43 PM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 09:43 PM IST
विज्ञापन
स्ट्रीट लाइटें खराब, तंग सड़क से हादसे का खतरा
रास्ता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रामपुर बुशहर।
नगर परिषद रामपुर का वार्ड नंबर दो सबसे छोटा वार्ड है। इसके बाद भी यहां पर लोगों को कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ता है। इसकी हालत भी अन्य वार्डों के जैसी है। इस वार्ड में कई जगह स्ट्रीट लाइटें बंद है। इसके अलावा सड़क तंग है और उसके किनारे बिजली के पोल है, जो हादसे को बढ़ावा दे रहे हैं। ऐसे में यहां लोगों को आए दिन परेशानियों का सामना करने को मजबूर होना पड़ रहा है। इस वार्ड में आईपीएच, फील्ड होस्टल, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, हाउसिंग बोर्ड और विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों की रिहायशी कॉलोनी है। छोटा वार्ड होने के बावजूद यहां के विकास कार्यों को बढ़ावा नहीं दिया जा रहा है।
पाटबंगला से बस अड्डे की ओर जाने वाली सड़क में दिन रात गाड़ियां चलती हैं। लेकिन सड़क तंग होने के चलते गाड़ियों की पासिंग के समय बिजली का पोल भी हादसों को दस्तक दे रहा है। कहीं रास्ते की समस्या है तो कहीं सीवरेज की। कुछ जगहों पर लाइटों की समस्या है। पीजी कॉलेज परिसर और छात्रावास के रास्ते में बिजली की व्यवस्था न होने से अंधेरे में छात्रों को आवाजाही करना मुश्किल हो रहा है। वार्ड नंबर दो लोनिवि और आईपीएच कॉलोनी की चंद्रकांता, मुस्कान, राम देवी, दुर्गादत्त मेहता, लीला देवी, अरुण, नवल किशोर ने कहा कि बिजली के पोल भी सड़क किनारे होने से हादसों का खतरा बढ़ गया है। इसके अलावा कई मकान सीवरेज सिस्टम से नहीं जुड़ सके हैं। लोगों ने पाटबंगला चौक के पास ट्रैफिक पुलिस तैनात करने की मांग की है। तेज रफ्तार से चल रही गाड़ियों के चलते वार्ड नंबर दो के शिशु पार्क में भी बच्चों का खेलना सुरक्षित नहीं है। सरकार ने रामपुर में बस अड्डा तो बना दिया है, लेकिन यहां बिजली की व्यवस्था न होने से लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


क्या कहती है वार्ड नंबर दो की पार्षद
वार्ड नंबर दो की पार्षद उषा चौहान का कहना है कि उन्होंने हमेशा अपने वार्ड की अधिकतर समस्याओं को हल किया है। जहां सीवरेज की समस्या है, उसे आईपीएच के ध्यान में लाया जाएगा। लाइट और रास्ते की समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed