{"_id":"5a0ec3214f1c1b74698bc3ec","slug":"171510916897-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों पर गंदगी के ढेर, बदबू फैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों पर गंदगी के ढेर, बदबू फैली
Updated Fri, 17 Nov 2017 07:33 PM IST
विज्ञापन
गंदगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहड़ू। बाजार रोहड़ू में सफाई व्यवस्था चरमरा कर रह गई है। कई दिनों से बाजार की सड़कों व पैदल रास्तों के किनारे लगे डस्टबिन से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा। गंदगी के ढेर से बदबू आ रही और मक्खी-मच्छर लग रहे हैं। इसके अलावा कचरे के ढेर पर लावारिस पशु व कुत्ते घूम रहे हैं। रोहड़ू नगर परिषद के सभी वार्डों में कई दिनों से कूड़ा नहीं उठने से नगर परिषद की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। रोहड़ू को साफ सुथरा बनाने का वायदा कर जीतने वाले नप पार्षद भी चुप हैं।
नप का तर्क है कि उसके पास कूड़ा फेंकने के लिए कोई उपयुक्त जगह नहीं है। ऐसे में यह कब तक चलता रहेगा। अगर नप कूड़े का स्थायी समाधान नहीं कर सका तो समस्या बढ़ती जाएगी। इसके लिए नगर परिषद गंभीर नहीं है। कई सालों से कूड़ा संयंत्र नहीं लग पा रहा है। बाजार में सफाई व्यवस्था रामभरोसे चल रही है। नप के वार्डों में गंदगी के कारण लोगों को रास्तों में पैदल चलना मुश्किल हो रही। हर ओर से बदबू आ रही है। कोर्ट रोड पर करीब 500 मीटर में तीन जगह पर कचरे के ढेर लगे हैं। बाजार में लगे कूडे़दान भरे पडे़ हैं। कई कूड़ेदान से बाहर कूड़ा निकल रहा है। अब उससे बाहर चारों ओर गंदगी फल रही है। राकेश कुमार, पवन नेगी, प्रमोद चौहान ने बताया कि रोहड़ू में पर्यटन निगम के होटल के बाहर और सड़क पर उद्यान विभाग के कार्यालय के गेट के साथ व एसडीएम कार्यालय के सामने, बचत भवन के साथ सड़क पर गंदगी के ढेर लगे हैं। लेकिन नगर परिषद को यह नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाजार में विद्यार्थी जागरूकता रैली निकालते हैं। लेकिन इसका असर पड़ता नहीं दिख रहा है। गंदगी के कारण बीमारी फैलने की आशंका बनी रहती है।
नप के पास कोई जगह नहीं : राधेश्याम
नगर परिषद रोहड़ू के अध्यक्ष राधेश्याम ने कहा कि बाजार से कूडे़ को फेंकने के लिए नगर परिषद के पास कोई उपयुक्त स्थान नहीं है। ऐसे में बाजार से कचरा नहीं उठ सका। शीघ्र बाजार में सफाई व्यवस्था को सुधारा जाएगा।