{"_id":"5ba66b5c867a557ec15a4c87","slug":"161537633116-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिभा निखार कार्यक्रम में झलका हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिभा निखार कार्यक्रम में झलका हुनर
Updated Sat, 22 Sep 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल्पना चावला सदन रहा प्रथम
पूर्व छात्र संघ ने करवाई अंतरसदनीय प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
दलाश (कुल्लू)। युवा भारत संगठन एवं पूर्व छात्र संघ च्वाई के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को च्वाई स्कूल में विद्यार्थियों के मानसिक एवं बौद्धिक विकास को लेकर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राकेश ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
प्रदेश युवा भारत मीडिया प्रभारी युवा भारत एवं पूर्व छात्र संघ महासचिव दीवान राजा ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का संचालन किया। अंतरसदनीय करवाई गई इस प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। अलग-अलग कक्षाओं के बच्चों से विभिन्न विषयों के सवाल किए गए। कंप्यूटर और प्रोजैक्टर के माध्यम से बच्चों से सवाल पूछे गए। बच्चों से राष्ट्रभाषा हिंदी, अंग्रेजी, समाज, राजनीति शास्त्र, हिमाचल, भारत समेत जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और सामान्य विज्ञान पर आधारित प्रश्न पूछे गए। इसके अलावा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी घटनाओं और व्यक्तित्वों को प्रोजैक्टर से दिखाने के साथ ही आवाज और तस्वीर को पहचानने जैसी प्रतियोगिता भी करवाई गई।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में स्कूल के कल्पना चावला सदन ने प्रथम, रानी लक्ष्मीबाई सदन ने दूसरे, महात्मा गांधी और इंदिरा गांधी सदन ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रधानाचार्य राकेश ठाकुर और चमन शर्मा ने प्रशस्ति पत्र और ईनाम देकर सम्मानित किया। पूर्व छात्रसंघ के अध्यक्ष चुन्नी लाल ठाकुर ने कहा कि संघ के बैनर तले खंड के कई स्कूलों में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। चयनित टीमें जिला स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेंगी। इस मौके पर चमन शर्मा, प्रवक्ता रणधीर ठाकुर, प्रकाश, रोशन लाल, राजेंद्र, श्याम लाल, तारा, निहाल ठाकुर, दिनेश, सोनू शर्मा और रविंद्र सहित अन्य मौजूद रहे।