फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   कंछीण वैली में सुधारो शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़कों की हालत 15-19-51

कंछीण वैली में सुधारो शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़कों की हालत 15-19-51

Wed, 08 Aug 2018 10:17 PM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
कंछीण वैली में सुधारो शिक्षा
विज्ञापन

स्वास्थ्य और सड़कों की हालत
एसडीएम को ज्ञापन सौंप युकां ने उठाए ज्वलंत मुद्दे
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। कंछीण वैली में मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने से लोग काफी परेशानी झेल रहे हैं। विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े पदों के कारण लोगों के काम समय पर नहीं हो रहे हैं। क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़कों की हालत खस्ता बनी हुई है। लोगों का आरोप है कि इस संबंध में कई बार राजनीतिक दलों के नेताओं के समक्ष अपनी बात रखी गई, बावजूद इसके अभी तक उपरोक्त समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है।
इसी संबंध में कंछीण वैली युवा कांग्रेस ने एसडीएम रामपुर को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं को जल्द दूर करने की मांग उठाई है। युवा कांग्रेस के नेताओं चेताया है कि यदि एक माह के भीतर समस्याओं को हल करने के लिए कोई पहल नहीं हुई तो उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में युवा कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नरैण में प्रधानाचार्य सहित मेडिकल, नॉन मेडिकल, प्राथमिक पाठशाला कुरनू और पेलन में डेपुटेशन के सहारे स्कूल चल रहे हैं। वहीं बशड़ी, शरण और मंढोग स्कूल में शिक्षकों के एक-एक पद रिक्त चल रहे हैं। माध्यमिक स्कूल खनेवली में विज्ञान और गणित के अध्यापक और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में प्रधानाचार्य, तकलेच स्कूल में प्रधानाचार्य, कॉमर्स, मेडिकल और नॉन मेडिकल के अध्यापकों के पद रिक्त होने से बच्चों की पढ़ाई काफी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तकलेच में डॉक्टरों के तीन, फार्मासिस्ट का एक, लैब तकनीशियन, ड्राइवर, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और वार्ड सिस्टर का पद रिक्त पड़ा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाहली में डॉक्टर का पद रिक्त होने से कंछीण वैली के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा, जिस कारण लोगों को रामपुर या फिर शिमला जाकर उपचार करवाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। क्षेत्र की प्रमुख सड़क मढोग-गिंछा-शिंगराल सड़क का काम भी बहुत धीमी गति से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चेताया कि यदि एक माह के भीतर समस्याओं का निवारण नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। वहीं इस अवसर पर युवा नेता पवन चौहान, अजय बिष्ट, नितिन मेहता, अभिनव कुमार, आशीष, रवि, गोलू, विजय कुमार, तरूण, सचिन, अंकित, भूपेंद्र, दिक्षु, मनीषा, कृतिका, रीतिका, रूचि, गीता और मीरा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed