{"_id":"5a7db9064f1c1bf17b8b6567","slug":"161518188806-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा मंत्री ने किया ज्यूरी कॉलेज का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा मंत्री ने किया ज्यूरी कॉलेज का निरीक्षण
Updated Fri, 09 Feb 2018 09:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। शिक्षा मंत्री ने शुक्रवार को ज्यूरी डिग्री कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल परिसर में सितंबर से डिग्री कॅालेज शुरू किया गया है। सराहन से लौटते हुए शिक्षा मंत्री ने कॅालेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कॉलेज में एक भी छात्र मौजूद नहीं था। कॉलेज में किसी भी विद्यार्थी ने प्रवेश नहीं लिया है।
सराहन में शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने अपनी पत्नी के साथ मां भीमाकाली मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंत्री का सराहन पहुंचने पर लोगों ने जोरदार स्वागत किया। रामपुर, सराहन, झाकड़ी और ज्यूरी सहित कई जगह लोगों ने मंत्री का स्वागत किया। इस बीच रास्ते में उन्होंने जन समस्याएं सुनी। सराहन में शाहधार पंचायत की प्रधान सुमन बिष्ट ने भी हाई स्कूल शाहधार का दर्जा बढ़ा कर सीनियर सेकेंडरी करने और पंचायत में चल रहे स्कूल को भवन सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग की। ज्यूरी में डिग्री कॉलेज को बंद न कर उसे जमीन दिलाकर भवन निर्माण करवाकर अगले सत्र से कक्षाएं शुरू करवाने की मांग की। शिक्षा मंत्री रामपुर दौरे के बीच से वीरवार को देर रात सराहन पहुंचे। इस दौरान भाजपा वरिष्ठ नेता प्रेम सिंह द्रैक, मंडल अध्यक्ष शशि भूषण श्याम, उपाध्यक्ष विजय शर्मा, युवा भाजपा मोर्चा अध्यक्ष यशपाल पालसरा, शाहधार पंचायत प्रधान सुमन बिष्ट, किन्नू पंचायत प्रधान यशपाल चौहान, लेखराज बिष्ट, रमेश नोगल, देवराज नेगी, हरदयाल सोनी मौजूद रहे।