{"_id":"5a3d0c064f1c1bfc0f8b55a1","slug":"161513950214-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछड़े लोगों को हक दिलाना उद्देय : सिंघा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछड़े लोगों को हक दिलाना उद्देय : सिंघा
Updated Fri, 22 Dec 2017 09:14 PM IST
विज्ञापन
राकेश
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। थानाधार में नवनिर्वाचित विधायक राकेश सिंघा की जीत की खुशी में शुक्रवार को अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान राकेश सिंघा का ढोल-नगाड़ों और फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। राकेश सिंघा ने कहा कि उनका उद्देश्य गरीब और पिछड़े लोगों को उनका हक दिलाना है।
कुर्पण खड्ड का पानी ठियोग की जनता को दिलाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। छोटे बागवानों को बेघर नहीं होने दिया जाएगा। राकेश सिंघा ने जीत के लिए क्षेत्रवासियों का आभार जताया। कहा कि असली लड़ाई तो अब शुरू हुई है। वे सदन में गरीब, पिछड़े वर्गों, किसानों और बागवानों के हितों की रक्षा के लिए अपना पक्ष मजबूती से रखेंगे। इसके लिए आंदोलन से भी गुरेज नहीं किया जाएगा। अभिनंदन समारोह में ठियोग-कुमारसैन के साथ-साथ आनी, चौपाल, कोटखाई, किन्नौर सहित विभिन्न क्षेत्रों से लोग पहुंचे। इस दौरान प्रधान परिषद अध्यक्ष नारकंडा अमर सिंह नलवा, पंचायत समिति नारकंडा अध्यक्ष मीरा शर्मा, जिला परिषद सदस्य जरोल वार्ड रीना ठाकुर, लाल चंद डोगरा, दलीप जरेट, रणवीर ठाकुर, प्रेम दासी, रीमा नेहा धर्मा, आरती निर्मोही, सुनीता गुप्ता, विनोद रोच, राजू राही, प्रमोद, कोटगढ़ राजेंद्र, जयदेव, औंकार शाद, राकेश वर्मा, सोहन ठाकुर, बालकृष्ण बाली, राकेश और शीलू आदि मौजूद रहे।