फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   बर्फबारी से एनएच-305 बंद

बर्फबारी से एनएच-305 बंद

Sat, 18 Nov 2017 05:16 PM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 05:16 PM IST
विज्ञापन
बर्फबारी से एनएच-305 बंद
बरफबारी - फोटो : अमर उजाला
आनी (कुल्लू)। 10281 फीट की ऊंचाई पर स्थिति जलोड़ीजोत में शनिवार सुबह सीजन का पहला हिमपात हुआ। यहां पर करीब ढाई सेंटीमीटर बर्फबारी हुई। इससे एनएच-305 लूहरी-आनी-औट में वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है। हालांकि सड़क की जल्द बहाली की उम्मीद है। ताजा हिमपात के बाद जलोड़ीजोत से बंजार की ओर सड़क पर बर्फ जम गई, जिससे फिसलन हो गई है। ऐसे में वाहन सड़क पर नहीं चल पा रहे हैं। खनाग पंचायत के उप प्रधान बुद्धि सिंह राणा ने बताया कि एनएच पर सुबह से कोई भी वाहन नहीं चल सके हैं। चार वाहनों के सड़क में फंसे होने की सूचना भी है। सड़क अवरुद्ध होने के बाद आनी विधानसभा क्षेत्र की 58 पंचायतों की जनता को वाया मंडी होकर अपने जिला मुख्यालय पहुंचना पड़ता है। बर्फबारी के बाद क्षेत्र में शीत लहर चल रही है। अचानक ठंड पड़ने से लोगों को मुश्किल हो रही है। किसानों-बागवानों को आस है कि इस बार अच्छी बारिश और बर्फबारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed