फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   रामपुर में जल्द मुस्लिमों का पंजीकरण और सत्यापन करे प्रशासन

रामपुर में मुस्लिमों का पंजीकरण, सत्यापन करे प्रशासन

Wed, 10 Jul 2019 11:55 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 11:55 AM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रामपुर बुशहर। रामपुर में विश्व हिंदू परिषद ने दिल्ली के व्यवसायिक केंद्र चांदनी चौक में मंदिर पर हुए आक्रमण, देश में बढ़ते हिंदू द्रोही और देश विरोधी इस्लामिक के जिहादी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के संबंध में नायब तहसीलदार डीके नेगी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। विहिप ने रामपुर में प्रशासन से जल्द से जल्द मुस्लिमों का पंजीकरण और सत्यापन करने की गुहार लगाई।

प्रांत मंत्री देव कुमार नेगी के अनुसार देश विरोधी और हिंदू द्रोही गतिविधियों से देश में हिंदू समाज एवं उसके धर्म स्थलों पर न सिर्फ सरेआम अनेक हमले हुए, बल्कि मॉब लिंचिंग के नाम पर झूठी घटनाओं को बढ़ा-चढ़ा कर पेश कर भोले भाले ग्रामीणों, गौरक्षकों, राम भक्तों और अन्य राष्ट्रवादियों को बदनाम करने की साजिश रची गई है।
विज्ञापन


विभाग संगठन मंत्री साहिल वालिया ने कहा कि बीते कुछ समय से रामपुर में मजदूरी और व्यापार की आड़ में मुस्लिम समुदाय के लोगों में इजाफा हुआ है, जो कि चिंता का विषय है। उन्होंने प्रशासन से मुस्लिमों का पंजीकरण और सत्यापन करने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं चेताते हुए कहा कि यदि प्रशासन की ओर से मुस्लिमों का जल्द पंजीकरण और सत्यापन नहीं किया गया तो विश्व हिंदू परिषद आंदोलन करने को मजबूर होगी, जिसकी जिम्मेवारी स्थानीय प्रशासन की होगी। वहीं इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुरेश मेहता, जेडी मेहता, विष्णु शर्मा, इंद्रा देवी, अनिल चौहान, ओम, जीआर टेक्टा, राम रतन, कपिल जकटू और कपिल कुमार सहित कई अन्य अन्य सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed