फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   आनी में लगातार बारिश होने से स्कूल भवन में घुसा पानी

स्कूल परिसर और दस कमरे पानी से लबालब

Wed, 10 Jul 2019 11:57 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 11:57 AM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

आनी (कुल्लू)। आनी उपमंडल में सोमवार देर रात को लगातार बारिश होने से सारा पानी और मिट्टी स्कूल प्रांगण और कमरों में घुस गया। पूरा विद्यालय के भवन में पानी भरने से छात्रों को स्कूल में बैठना मुश्किल हो गया है। बरसात की पहली बारिश से आदर्श विद्यालय के दोनों सेफ्टी टैंक मिट्टी से भर गए हैं।
बारिश से केमिस्ट्री लैब, कंप्यूटर लैब, भोजन कक्ष, कक्षा सातवीं, आठवीं, नौवीं और दसवीं कक्षा के रूम सहित स्टोर रूम में पानी भर गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अमर चंद चौहान ने बताया कि बारिश होने से स्कूल भवन के प्रांगण और सभी कमरों में पानी लबालब भर गया है। स्कूल स्टाफ और छात्रों की सहायता से स्कूल भवन से पानी और मिट्टी को हटाया गया है। विद्यालय के शिक्षकों और छात्रों ने स्वयं काम करके स्कूल में बारिश से हुई अव्यवस्था को ठीक किया।
विज्ञापन

आनी पंचायत प्रधान उत्तम ठाकुर और विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गुलाब ठाकुर ने स्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल प्रबंधन को आश्वसान दिया कि जल्द समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आदर्श विद्यालय के पीछे सड़क में पानी की निकासी की उचित व्यवस्था न होने से सड़क का सारा पानी और मलबा स्कूल में घुस रहा है, यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो विद्यालय की नींव खतरे में पड़ सकती है। स्कूल प्रशासन ने प्रदेश सरकार, स्थानीय प्रशासन और जिला प्रशासन से विद्यालय सेफ्टी टैंक बनाने के लिए उचित फौरी राशि जारी करने की मांग की है। वहीं विद्यालय के पीछे पानी की निकासी की उचित व्यवस्था बनाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीओ हरि सिंह ने मौके का जायजा लिया और जेई को सड़क से आने वाले पानी की पक्की नाली बनाने की संभावना को देखते हुए एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए। स्कूल भवन के पीछे और साथ वाली जमीन की पटवारी से रिपोर्ट भी मंगवाई जाएगी। एसडीएम आनी चेत सिंह का कहना है कि जल्द ही विभिन्न विभागों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी, जिससे समस्या का स्थायी समाधान हो सके। प्रशासन द्वारा हर संभव समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed