{"_id":"5d20cf8f8ebc3e6cea175b4a","slug":"15624313501817-rampur-hp-news29","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटखाई में पुलिस ने 17 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटखाई में पुलिस ने 17 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कोटखाई। पुलिस ने कोटखाई में नाके के दौरान एक कार से 17 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने चिट्टा रखने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने कोटखाई बाजार के समीप शुक्रवार देर रात वाहनों की जांच के लिए शिमला मुख्य सड़क पर नाका लगाया था। नाके के दौरान पुलिस ने एक कार (एचपी 10-7888) को चेकिंग के लिए रोका। पुलिस को कार में तलाशी के दौरान डैश बोर्ड में छुपाया 17 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने कार में सवार दो युवकों को अवैध रूप से नशीले पदार्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवकों की पहचान हिमाशु दुल्टा निवासी रांवी डाकघर डांडी घुंसा और दूसरा करण अधिराज तांटा गांव मिहाना तहसील जुब्बल के रूप में हुई है।
थाना प्रभारी कोटखाई संतोष कुमार ने बताया कि दोनों युवकों को आज शिमला न्यायालय में पेेश करने के लिए भेजा गया है। कार में सवार दोनों युवक शिमला से जुब्बल की ओर जा रहे थे। युवकों से न्यायालय में पेश करने के बाद पूछताछ की जाएगी।