फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   अंडर 14 प्रतियोगिता में ग्लोरी इंटरनेश्नल पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन

प्रतियोगिता में ग्लोरी पब्लिक स्कूल रहा ओवरऑल विजेता

Sun, 07 Jul 2019 01:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 01:12 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहड़ू। अंडर-14 खंड स्तरीय प्रतियोगिता में ग्लोरी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल रोहड़ू का शानदार प्रदर्शन रहा है। कुई स्कूल में आयोजित एथलेक्टिस और अन्य प्रतियोगिता में ग्लोरी स्कूल के मेधावी ओवर ऑल विजेता रहे। शानदार प्रदर्शन के लिए स्कूल के प्रधानाचार्य विनय जिंटा ने बधाई दी है।
अंडर-19 खेल प्रतियोगिता के छात्रा वर्ग में ग्लोरी स्कूल की दृष्टि रांटा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रही हैं। सौ मीटर दौड़ में दृष्टि प्रथम व दो सौ मीटर दौड़ में दृष्टि प्रथम और इशिका तीसरे स्थान पर रही। चार सौ मीटर दौड़ और छह सौ मीटर दौड़ में सिमरन प्रथम रही है।
विज्ञापन

चार सौ मीटर रिले दौड़ में दृष्टि प्रथम और सिमरन और इशिका तीसरे स्थान पर विजेता रही है। लंबी छलांग और ऊंची छलांग में दृष्टि प्रथम रही है। शॉटपुट में नैंसी दूसरे, डिस्कस थ्रो में वर्तिका दूसरे और नैंसी तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता के दौरान ग्लोरी स्कूल के छात्राएं कबड्डी में प्रथम, चेस में प्रथम, बैडमिंटन, वाद विवाद और खो-खो में दूसरे स्थान पर रही है। अंडर-14 छात्र वर्ग के दो सौ मीटर दौड़ में अभिषेक तीसरे, चार सौ मीटर दौड़ में अभिषेक प्रथम और ओजस लूटा दूसरे स्थान पर रहे। शॉटपुट में काकूल व डिस्कस थ्रो में अभय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। छात्र वर्ग के बैडमिंटन में प्रथम, चेस में प्रथम और दूसरा, खो-खो में दूसरा और कबड्डी में भी दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed