फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   बेलूपुल-सुरड़बंगला सड़क के लिए बजट मुहैया करे सरकार 16-18-48

सुरड़ और कंदरेड़ी में सड़क संकरी, वाहन चालक परेशान

Sun, 30 Jun 2019 09:01 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 09:01 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। रामपुर उपमंडल की ननखड़ी तहसील की मझोली टिप्पर पंचायत में प्रदेश सरकार से नाबार्ड के तहत बन रही बेलूपुल-सुरड़बंगला सड़क के लिए लोगों ने बजट उपलब्ध करवाने की मांग की है। पंचायत प्रतिनिधियों सहित ग्रामीणों के कारण सुरड़-कंदरेड़ी में सड़क का विस्तारीकरण हो जाए तो वाहन चालकों को काफी राहत मिलेगी।
पंचायत प्रधान सीमा कांत, उप प्रधान तस्वीर ठाकुर और पूर्व प्रधान विजय कनैन ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि बेलूपुल-सुरड़बंगला सड़क निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की जाए, जिससे सड़क के काम को युद्धस्तर पर पूरा किया जा सके। सुरड़ और कंदरेडी में सड़क बहुत ही संकीर्ण है, जिस कारण यहां पर वाहन चालकों को सावधानी से वाहन चलाने पड़ते हैं। तंग सड़क के कारण यहां हमेशा हादसे होने का अंदेशा बना रहता है। इसलिए इस सड़क का विस्तारीकरण किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बेलूपुल-सुरड़बंगला सड़क के निर्माण से प्रभावित हुए किसानों को उनकी जमीनों का उचित मुआवजा भी नहीं मिला है, जबकि इस सड़क के साथ जो भी सड़कें बनी हैं, उनके प्रभावितों को मुआवजा मिल चुका है। इस सड़क के लिए स्थानीय किसान भी एक-एक मीटर जमीन देने को भी तैयार हैं, लेकिन उनकी मांग यह है कि यहां पर पत्थर की दीवार लगाई जाए, जिससे किसी को भविष्य में कोई नुकसान न पहुंचे। इसके साथ उन्होंने यह भी मांग उठाई कि मझोली टिप्पर वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल का निर्माण कार्य बीते कई वर्ष से नहीं हो पाया है। उसे भी जल्द शुरू किया जाए। इसकी आधारशिला पूर्व सरकार के समय में रखी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed