फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   अंडर 14 खेल प्रतियोगिता में रामपुर ओवरआल चैंपियन

अंडर 14 खेल प्रतियोगिता में रामपुर ओवरआल चैंपियन

Tue, 18 Jun 2019 10:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पदम छात्र स्कूल में आयोजित अंडर-14 खेल प्रतियोगिता में रामपुर स्कूल ने ओवरआल का खिताब अपने नाम किया। चार दिवसीय खंड स्तरीय प्रतियोगिता के समापन समारोह में एचपीएमसी के निदेशक व भाजपा जिला महासू अध्यक्ष अजय श्याम बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। इस स्पर्धा में 31 स्कूलों के 612 खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया।
विज्ञापन

छात्र वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता में रामपुर ने पहला स्थान झटका। दरकाली ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दत्तनगर ने पहला और आरवीके दत्तनगर ने दूसरा स्थान झटका। खो-खो में रामपुर स्कूल पहले और शिंगला स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। चेस में नरैण ने पहला और आर्य पब्लिक स्कूल खनेरी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक प्रतियोगिता के लोकनृत्य में रामपुर स्कूल ने पहला स्थान पाया। योग में जीएमएस शनेरी पहले और सांई विद्या पब्लिक स्कूल रामपुर दूसरे स्थान पर रहा। समूहगान में रामपुर ने पहला और मझोली ने दूसरा स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में तकलेच ने पहला और डंसा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। एकल गीत प्रतियोगिता में रामपुर ने पहला और मझोली ने दूसरा प्राप्त किया। वन एक्ट प्ले में रामपुर ने पहला स्थान पाया। सौ मीटर दौड़ में आरवीके दत्तनगर के छात्र रोशन ने पहला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल दत्तनगर के प्रियांशु ने दूसरा, 200 मीटर में दत्तनगर के प्रियांशु ने पहला और आरवीके के रोशन ने दूसरा, 400 मीटर की दौड़ में प्रियांशु ने पहला और डंसा के मोहन लाल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

छात्रा वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नरेण पहले और तकलेच स्कूल दूसरे, कबड्डी में रामपुर ने पहला और नोगली ने दूसरा स्थान झटका। खो-खो में रामपुर पहले और रचोली दूसरे, चैस में डंसा ने पहला और दरकाली ने दूसरा स्थान हासिल किया। लोकनृत्य में तकलेच ने पहला, रामपुर ने दूसरा, समूह गान में रामपुर ने पहला और शिंगला स्कूल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर की दौड़ में रामपुर की मुस्कान पहले और संजना ने दूसरा स्थान, 200 मीटर में रामपुर की संजना ने प्रथम और निकिता ने दूसरा, 400 मीटर की दौड़ में संजना पहले और आरुषि दूसरे स्थान पर रही। समापन समारोह में मुख्यातिथि ने सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर बृज लाल, सुषमा मखैक, कमल, बहादूर सिंह भलूणी, रीना जोगटा और अनु गोस्वामी सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed