फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   काशंग नाले के पास एनएच पांच पर दरकी पहाड़ी, थमे वाहनों के पहिये

काशंग नाले के पास एनएच पांच पर दरकी पहाड़ी, थमे वाहनों के पहिये

Tue, 18 Jun 2019 10:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर के काशंग नाले के पास एनएच पांच यातायात के लिए अवरुद्ध हो गया है। मंगलवार सुबह करीब दस बजे पहाड़ी दरकने से एनएच पांच पर यातायात ठप हो गया है। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से पूह, ताबो और काजा का संपर्क कट गया है। लोगों को आवाजाही करने के लिए परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। सुबह से ही पर्यटकों समेत हजारों लोग मार्ग बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं। सीमा सड़क संगठन की मशीनरी एनएच को बहाल करने में जुटी हैं।
विज्ञापन

काशंग नाले के समीप नेशनल हाईवे पर भारी भरकम चट्टानें आने से वाहनों के पहिये पूरी तरह से थम गए हैं। किन्नौर जिला के पूह खंड की 24 पंचायतों का संपर्क कट गया है। यातायात बाधित होने से मार्ग के दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंस गए हैं। वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई हैं। लोग जान जोखिम में डालकर मार्ग को क्रॉस कर रहे हैं। हालांकि पथ परिवहन निमग की बसों को ट्रांसमिट कर भेजा जा रहा है। स्थानीय लोग देवा नेगी, कविता नेगी, अमन नेगी, सतीश कुमार नेगी, अनूप नेगी, दावा नेगी, अनुराज नेगी, देवेंद्र नेगी, रतन सिंह नेगी, देव कुमार नेगी, रोहित नेगी, तिलकराज नेगी, दीपक गोपाल नेगी, सुजान सिंह नेगी, ओम प्रकाश नेगी, धीरज नेगी, सुरेश नेगी, दिव्यांश नेगी, पंकज नेगी, पर्यटक अस्मिता, आदिराज, कोस्तुब, नंदिता, नंलिनी, स्वाति, प्राची, अजय अग्रवाल, अनिभव सूद और दीक्षांत सहित कई अन्य पर्यटकों ने कहा कि सुबह से बाधित एनएच बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं। यातायात ठप होने से उन्हेें दिनभर भूखे प्यासे रहना पड़ा और कई परेशानियां झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

वहीं पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अजेंद्र चौधरी और अड्डा प्रभारी सुजान सिंह नेगी ने बताया कि काशंग नाले के पास एनएच पांच बाधित होने से यात्रियों की सुविधा को देखते हुए बसों को ट्रांसमिट कर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सीमा सड़क संगठन के ओसी डीके राघव ने बताया कि ऊपरी पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन के चलते मार्ग बहाल करने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। संगठन की दो मशीनें और एक दर्जन मजदूर बाधित एनएच को बहाल करने में जुटे हुए हैं। जल्द से जल्द मार्ग को यातायात के लिए बहाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed